×

पांच पटवारी सस्पेंड, जमीनों की फाइल रोककर रखते थे, कलेक्टर ने की कार्रवाई

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 146605

Bhopal: इंदौर में पांच पटवारी और एक आरआई को सस्पेंड कर दिया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कई शिकायतें मिलने के बाद यह एक्शन लिया। करीब एक हफ्ते पहले कलेक्टर ने अपर कलेक्टरों की टीम बनाकर अवकाश के दिन सभी रेवेन्यू कोर्ट खुलवाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की बड़ी गड़बड़ियां मिली, जिसके बाद कलेक्टर ने एक्शन लिया।
विज्ञापन

यह हुए सस्पेंड
रोशिता तिवारी (मल्हारगंज), हरीश शर्मा (मल्हारगंज), ओम परवार (बिचौली हप्सी), प्रभुदयाल मुकाती (जूनी इंदौर) और नितेश राणा (राऊ)। आरआई सुबोध टैनी को भी सस्पेंड किया गया है। रोशिता तिवारी और हरीश शर्मा को भू अभिलेख में अटैच किया गया। ओम परवार को हातोद, प्रभुदयाल मुकाती को महू और नितेश राणा को देपालपुर अटैच किया गया है।

Share

Related News

Latest News

Global News