×

प्राथमिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा- केमिकल युक्त गुलाल से लगी थी आग, सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 145660

Bhopal:
महाकाल मंदिर में लगी आग के मामले में सुरक्षा एजेंसी के कुछ कर्मचारियों को दोषी पाया गया है। इन्हें गुलाल भीतर जाने से रोकना था।

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने के मामले में प्राथमिक जांच रिपोर्ट कलेक्टर नीरज सिंह को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में केमिकल युक्त गुलाल से आग लगने की पुष्टि हुई है। मामले में सुरक्षा एजेंसी के कुछ कर्मचारियों को दोषी पाया गया है। इन्हें गुलाल भीतर जाने से रोकना था। इन कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गत सोमवार को धुलेंडी(रंग पर्व) के दिन भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में लगी आग की मजिस्ट्रियल जांच की गई थी। जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि आग केमिकलयुक्त गुलाल उड़ाने से ही भभकी थी। जांच अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज से इसके सबूत मिले हैं।

Share

Related News

Latest News

Global News