×

पीएम मोदी आज प्रदेश दौरा पर, संकल्प पत्र पर क्या बोले पूर्व सीएम शिवराज

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 147833

Bhopal: शिवराज बोले- यह किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प पत्र
भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना संकल्प पत्र जारी किया। मध्य प्रदेश के पूव सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ बाबा साहब अंबेडकर संविधान निर्माता की जन्मदिन पर जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति का यह संकल्प पत्र है। जिसे कुछ लोगों ने बैठकर नहीं बनाया है, प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर 15 लाख से ज्यादा सुझाव आए हैं। व्यक्तियों और संस्थाओं ने सुझाव दिए हैं। सही अर्थों में यह जनता का जनता के लिए और जनता के द्वारा बनाया गया संकल्प पत्र है। जिसमें 2047 का भारत कैसा होगा, इसका रोडमैप बनाया गया है। विकसित भारत हमारा लक्ष्य और इसकी पूर्ति के लिए हर संभव उपाय समाज के हर वर्ग का कल्याण इस पर निहित है। एक तरफ इंफ्रा का विकास टूरिज्म को आगे बढ़ने से लेकर अनंत रोजगार की संभावना वाला संकल्प है। यह गरीबी से पूर्णता मुक्ति का संकल्प पत्र है यह नारी सशक्तिकरण का संकल्प पत्र है। तीन करोड़ लखपति दीदी बनेंगे यह किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प पत्र है। इसमें जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी पूर्ति के लिए ठोस रोड मैप है और मैं समझता हूं कि सारा देश इसका स्वागत करेगा।

Share

Related News

Latest News

Global News