×

जीतू पटवारी के सीएम मोहन यादव से सवाल?

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 141539

Bhopal:
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, प्रिय डॉ. मोहन यादव जी, यह सौभाग्य तब अधिक सार्थक होता, जब मध्यप्रदेश की धरती पर आकर देश के गृहमंत्री अमित शाह जी सच को स्वीकार करते और मध्यप्रदेश की जनता को यह बताते कि-

आदिवासी उत्पीड़न की घटनाएं मध्यप्रदेश में ही सबसे ज्यादा क्यों हो रही हैं?
मध्यप्रदेश का ही आदिवासी ही सबसे ज्यादा क्यों उपेक्षा और अपमान का शिकार है?
मध्यप्रदेश के आदिवासियों के साथ ही सबसे ज्यादा अपराध क्यों हो रहे हैं?
मध्यप्रदेश के आदिवासियों को ही विकास की मुख्य धारा से दूर क्यों कर रखा है?
मध्यप्रदेश में ही आदिवासी महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अभद्रता और अपराध की घटनाएं क्यों होती हैं?
मध्यप्रदेश के आदिवासी युवा को ही सरकारी नौकरियों से सबसे ज्यादा वंचित क्यों किया जा रहा है?
मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में शिक्षा के हालात इतने बदतर क्यों हैं?
मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर 20 साल पुरानी @BJP4MP सरकार ने क्या किया?
मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में विकास की योजनाओं के नाम पर सबसे अधिक भ्रष्टाचार क्यों हो रहा है?
मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाके ही सबसे ज्यादा प्रशासनिक उपेक्षा और उदासीनता के शिकार क्यों हैं?
यदि ऐसे सभी सवालों का जवाब नहीं मिला तो मोदी जी के "कथित-विश्वस्त" का आगमन सौभाग्य नहीं, "दुर्भाग्य" का विषय है!

Share

Related News

Latest News

Global News