×

भोपाल में पीएम मोदी का होने वाला रोड और जनसभा का नजारा 'इंद्र की सभा' जैसा होगा मोहन यादव

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 150970

Bhopal:
23 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 24 अप्रेल को भोपाल में होने वाला रोड और जनसभा का नजारा 'इंद्र की सभा' जैसा होगा। ये कहना है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का जो पूरे जोर-शोर से पीएम मोदी के भोपाल दौरे की तैयारी में लगे हैं। मोहन यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के इस मेगा रोड शो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 किलोमीटर की रोड शो में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए 200 से ज्यादा मंच लगाए जाएंगेअ. इन मंचों पर साधू संतों के अलावा विभिन्न समाजों के लोग होंगे। रोड शो में आदिवासी अंचलों के कलाकारों सहित विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां भी देखने मिलेंगी।

Share

Related News

Latest News

Global News