Bhopal: 5 जनवरी 2019। राज्य का जल संसाधन विभाग माईक्रो इरीगेशन प्रोजेक्ट्स में पानी लेने के लिये पर्यावरण अनुकूल पाईप खरीदेगा। इसके लिये पाईप निर्माता कंपनी से प्रमाण-पत्र भी लिया जायेगा कि उसने पर्यावरण अनुकूल पाईपों का निर्माण किया है।
इसके लिये राज्य शासन ने स्डेण्डर्ड जारी किया है। ये पाईप सौ प्रतिशत वर्जिन पीई हण्ड्रेड और आईएस 4984 मानक के होंगे। इन पाईपों को एचडीपीई यानि हाई डेन्सिटी पालीथिलिन पाईप्स कहा जाता है। अब इन्हीं पाईपों से वाटर सप्लाय की जायेगी। इसके लिये प्रक्रिया यह रहेगी कि पाईप निर्माता कंपनी इन पाईपों के निर्माण हेतु कच्चा माल देने वाली कंपनी से यह प्रमाण-पत्र लेगा कि उसने अपेक्षित गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदाय की है। पाईप निर्माता कंपनी पाईप के निर्माण में यह देखेगी कि उसमें टाक्सिक हेजार्ड यानि विषाक्तता का खतरा तो नहीं हैं। साथ ही वह देखेगी कि पाईप में माइक्रोबल ग्रोथ तो नहीं है। साथ ही पाईप में प्रतिकूल स्वाद या बदबू तो नहीं है और पाईप पानी के रंग को बदलता तो नहीं है।
राज्य शासन ने अब अपने सभी माईक्रो इरीगेशन टेण्डर्स में उक्त प्रकार के पाईपों की सप्लाय अनिवार्य कर दी है। पाईप निर्माता कंपनी के लिये एक सेल्फ डिक्लेयरलेशन फार्म भी दिया गया है जिसे उन्हें पाईप के प्रदाय के समय जल संसाधन विभाग को देना होगी कि उसने अपेक्षित गुणवत्ता के पाईप प्रदाय किये हैं। तभी उसे भुगतान किया जायेगा।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि माईक्रो इरीगेशन प्रोजेक्ट्स में अब पर्यावरण अनुकूल पाईप लिये जायेंगे। टेण्डर की शर्तों में भी यह शामिल रहेगा। इससे अच्छी गुणवत्ता के पाईप मिल सकेंगे।
- डॉ. नवीन जोशी
अब जल संसाधन विभाग पर्यावरण अनुकूल पाईप खरीदेगा
Location:
Bhopal
👤Posted By: Admin
Views: 1448
Related News
Latest News
- अमेरिकी खुफिया अधिकारी का दावा: चीन से युद्ध में अनुभव अमेरिका को दिलाएगा जीत, लेकिन भारी नुकसान भी उठाना होगा
- भविष्य के कृत्रिम बुद्धिमत्ता समर्थित हमले: डिजिटल दुनिया पर मंडराता खतरा
- क्या भारत बन सकता है आर्थिक महाशक्ति? डेटा क्या कहता है
- भोपाल के युवाओं ने बनाया ऐप, अब वाहन खराब होने पर मैकेनिक की मदद मिलेगी
- लोकसभा चुनाव 2024: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बहाने साइबर बदमाशों ने 35 भोपालवासियों को ठगा