नई दिल्ली: अक्टूबर 30, 2016, (एस.बी.आई.) और आई.सी.आई.सी.आई. बैंक दोनों ने सस्ता होम और कार लोन देने का ऐलान किया है। शनिवार को एस.बी.आई. ने ब्याज दर 0.15 फीसदी और आई.सी.आई.सी.आई. बैंक ने 0.10 फीसदी घटाने की घोषणा की है। दोनों की नई ब्याज दरें 1 नवंबर 2016 से लागू हो जाएंगी। आई.सी.आई.सी.आई. बैंक ने सभी अवधि वाले एम.सी.एल.आर. आधारित मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स में कमी की है। इसके बाद एस.बी.आई. ने एम.सी.एल.आर. में 0.15 फीसदी की कमी करने का ऐलान किया।
अब कितनी हो जाएगी ब्याज दरें
नई ब्याज दरों के तहत एस.बी.आई. का एक साल का एम.सी.एल.आर. (इसमें होम लोन शामिल) की दर 8.90 फीसदी हो जाएगी जबकि आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की यह दर 8.95 फीसदी होगी। वहीं, एस.बी.आई. ने ओवरनाइट एम.सी.एल.आर. को 8.65 फीसदी रखा है जबकि एक माह के लिए यह रेट 8.75 फीसदी है।
लगातार दबाव के बाद ब्याज दर में कटौती
आर.बी.आई. की ओर से बैंकों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। रैगुलेटरी की ओर से लोगों को ब्याज दरों में कटौती का फायदा नहीं पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा, फाइनैंशियल ईयर की दूसरी छमाही में ?व्यस्त सीजन? से पहले लोन की डिमांड बढ़ने वाली है। इसे देखते हुए बैंकों ने यह कदम उठाया है।
एसबीआई और आईसीआईसीआई का दिवाली गिफ्ट
Location:
नई दिल्ली
👤Posted By: Digital Desk
Views: 18690
Related News
Latest News
- अमेरिकी खुफिया अधिकारी का दावा: चीन से युद्ध में अनुभव अमेरिका को दिलाएगा जीत, लेकिन भारी नुकसान भी उठाना होगा
- भविष्य के कृत्रिम बुद्धिमत्ता समर्थित हमले: डिजिटल दुनिया पर मंडराता खतरा
- क्या भारत बन सकता है आर्थिक महाशक्ति? डेटा क्या कहता है
- भोपाल के युवाओं ने बनाया ऐप, अब वाहन खराब होने पर मैकेनिक की मदद मिलेगी
- लोकसभा चुनाव 2024: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बहाने साइबर बदमाशों ने 35 भोपालवासियों को ठगा