×

न्यूयॉर्क में पुतिन के पोस्टर पर हंगामा

Location: New York                                                 👤Posted By: Digital Desk                                                                         Views: 18292

New York: न्यूयॉर्क के मैनहटन पुल पर एक बड़ा बैनर लगाया गया है जिस पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीर है. यही नहीं, तस्वीर के नीचे 'पीसमेकर' भी लिखा है.



गुरुवार को पुल पर लगे इस बैनर में पुतिन की तस्वीर के पीछे रूसी झंडा दिखाई दे रहा है. यह पुल मैनहटन को न्यू जर्सी से जोड़ता है.



रहस्यमय बैनर की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं.

बाद में पुलिस अधिकारियों ने इसे हटा दिया. मामले की जांच चल रही है. अभी तक किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है.



हाल के महीनों में वॉशिंगटन और मॉस्को के बीच गंभीर तनाव की स्थितियां रही हैं.



रूस पर यह आरोप है कि वह अमरीका में चल रही राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों में हस्तक्षेप कर रहा है. चुनाव 8 नवम्बर को होना है.

अमरीका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने रूस के सरकारी हैकरों पर आरोप लगाया कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में उनके उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के कंप्यूटर नेटवर्क में सेंध लगाई है.



दोनों देशों के बीच सीरिया में युद्धविराम समझौता भी टल गया है.



सीरिया में विद्रोहियों पर होने वाले हवाई हमलों को रोकने के लिए रूस के साथ होने वाली बातचीत को अमरीका ने फ़िलहाल टाल दिया है.





(बीबीसी)

Related News

Latest News

Global News