×

बेहद हॉट हैं रंगून मूवी का ट्रेलर

Location: मुंबई                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 19978

मुंबई: फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की बहुप्रतीक्षित मूवी रंगून के फस्र्ट पोस्टर के बाद इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, कंगना रनौत तथा शाहिद कपूर स्टारर यह मूवी उस दौर की कहानी है जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था।



साजिद नाडियावाला तथा विशाल भारद्वाज के प्रोडक्शन में बन रही यह मूवी वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी एक लव ट्राएंगल स्टोरी है। सैफ अली खान एक राजघराने के राजकुमार के किरदार में हैं और शाहिद कपूर एक आर्मी पर्सनल का रोल प्ले कर रहे हैं। दोनों को ही कंगना रनौत से प्यार हो जाता है जो कि हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री हैं। कंगना रनौत को पाने के लिए दोनों के बीच होने वाली जंग ही रंगून की कहानी है।







यूट्यूब पर छाया ट्रेलर

5 जनवरी को रिलीज किए गए इस ट्रेलर वीडियो एक दिन के भीतर यूट्यूब पर 6 लाख 53 हजार लोगों द्वारा देखा जा चुका हैं। 15 हजार 800 लोगों ने इसे लाइक किया है। कंगना जूलिया नाम की लडक़ी का किरदार निभा रही हैं। मूवी 24 फरवरी को रिलीज होगी।



Related News

Latest News

Global News