×

भोपाल जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए 18, 57, 206 मतदाता करेंगे मतदान

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Digital Desk                                                                         Views: 1468

Bhopal: 27 नवंबर 2018। भोपाल जिले की सातों विधानसभा सीटों के लिए 18 लाख 57 हजार दो सौ छ: मतदाता 28 नवंबर को मतदान करेंगे। जिसमें 9 लाख 77 हजार तीन सौ पैसठ पुरूष मतदाता एवं 8 लाख 79 हजार छ: सौ चौहत्तर महिला मतदाता तथा 167 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।



भोपाल जिले की विधानसभावार ये है स्थिति

जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रं. 149 बैरसिया में कुल मतदाता 2 लाख 11 हजार दस जिनमें पुरूष 111321, महिला 99682 तथा थर्ड जेंडर 7 है तथा 266 मतदान केन्द्र है।



विधानसभा क्षेत्र क्रं. 150 भोपाल उत्तर में कुल मतदाता 2 लाख 34 हजार 3 सौ 78 है, जिनमें पुरूष 120460, महिला 113909 तथा थर्ड जेंडर 9 है । इस क्षेत्र में कुल 295 मतदान केन्द्र है।



विधानसभा क्षेत्र क्रं. 151 नरेला में कुल मतदाता 3 लाख 9 हजार 5 सौ 96 है, जिनमें पुरूष 164552, महिला 145030 तथा थर्ड जेंडर 14 है । इस क्षेत्र में कुल 371 मतदान केन्द्र है।



विधानसभा क्षेत्र क्रं. 152 भोपाल दक्षिण पश्चिम में कुल मतदाता 2 लाख 15 हजार 7 सौ 49 है। जिनमें पुरूष 114159, महिला 101586 तथा थर्ड जेंडर 4 है। इस क्षेत्र में कुल 285 मतदान केन्द्र है।



विधानसभा क्षेत्र क्रं. 153 भोपाल मध्य में कुल मतदाता 2 लाख 35 हजार 3 सौ 16 है। जिनमें पुरूष 122814, महिला 112406 तथा थर्ड जेंडर 96 है। इस क्षेत्र में कुल 295 मतदान केन्द्र है।



विधानसभा क्षेत्र क्रं. 154 गोविंदपुरा में कुल मतदाता 3 लाख 54 हजार 9 सौ 77 है। जिनमें पुरूष 188753, महिला 166204 तथा थर्ड जेंडर 20 है। इस क्षेत्र में कुल 385 मतदान केन्द्र है।



विधानसभा क्षेत्र क्रं. 155 हुजूर में कुल मतदाता 2 लाख 96 हजार 1 सौ 80 है। जिनमें पुरूष 155306, महिला 140857 तथा थर्ड जेंडर 17 है। इस क्षेत्र में कुल 369 मतदान केन्द्र है।

Related News

Latest News

Global News