×

रिटेल महंगाई दर बढ़ी, जून में बढ़कर 5.77%

Location: 1                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 17291

1: महंगाई के मोर्चे पर सरकार विफल होती नजर आ रही है। जून के सीपीआई आंकड़ों के मुताबिक दाल की कीमतों में थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन सब्जियों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। जून में रिटेल मंहगाई मई के 5.76 फीसदी से बढ़कर 5.77 फीसदी और खाद्य महंगाई दर मई के 7.55 फीसदी से बढ़कर 7.79 फीसदी हो गई है।



खाने-पीने की चीजों की महंगाई में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महीने दर महीने आधार पर जून में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 7.55 फीसदी से बढ़कर 7.79 फीसदी हो गई है। महीने दर महीने आधार पर जून में शहरी इलाकों की महंगाई दर 4.89 फीसदी से बढ़कर 5.26 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जून में ग्रामीण इलाकों की महंगाई दर 6.45 फीसदी के मुकाबले 6.2 फीसदी रही है।



महीने दर महीने आधार पर जून में सब्जियों की महंगाई दर 10.77 फीसदी से बढ़कर 14.74 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जून में दालों की महंगाई दर 31.57 फीसदी के मुकाबले 26.86 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जून में अनाजों की महंगाई दर 2.59 फीसदी से बढ़कर 3.07 फीसदी रही है।



महीने दर महीने आधार पर जून में ईंधन, बिजली की महंगाई दर 2.94 फीसदी से घटकर 2.92 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जून में कपड़े-जूते की महंगाई दर 5.37 फीसदी से घटकर 5.5.01 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जून में दुग्ध उत्पादों की महंगाई दर 3.53 फीसदी से घटकर 3.43 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जून में चीनी की महंगाई दर 13.96 फीसदी से बढ़कर 16.79 फीसदी रही है।

Tags

Related News

Latest News

Global News