Bhopal: 31 दिसंबर 2018। प्रदेश की नई सरकार ने अपना प्रभाव फैलाना प्रारंभ कर दिया है। अब राज्य के हर कार्यालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ के चित्र लगेंगे एवं शासकीय गतिविधियों में भी उनके चित्र का उपयोग किया जायेगा।
राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिवों/प्रमुख सचिवों/सचिवों/उप सचिवों, विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों तथा जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ का अनुमोदित छाया चित्र जनसम्पर्क संचालनालय की वेबसाईट पर फोटो संग्रह में उपलब्ध है। इसलिये निर्देशानुसार अनुरोध है कि समस्त शासकीय गतिविधियों के संबंध में आवश्यक्ता होने पर उक्त छाया चित्र का ही उपयोग किया जाना सुनिश्चित करने का कष्ट करें।
नई दिल्ली में पदस्थ सेवकों की मांगी जानकारी :
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मप्र सरकार के नई दिल्ली में पदस्थ आवासीय आयुक्त के माध्यम से सभी विभागों से जानकारी मांगी है कि नई दिल्ली में मप्र शासन के सभी कार्यालय/निगम/उपक्रम के कितने अधिकारी एवं कर्मचारी पदस्थ हैं। इनके पदनाम एवं वेतनमान की भी जानकारी मांगी गई है। जाहिर है, अब नई दिल्ली में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के भी तबादले किये जायेंगे।
- डॉ. नवीन जोशी
सभी सरकारी कार्यालयों में कमलनाथ के चित्र लगेंगे
Location:
Bhopal
👤Posted By: डिजिटल डेस्क
Views: 1766
Related News
Latest News
- व्यंजनप्रेमियों के लिए कोर्टयार्ड बाय मैरियट लेकर आया राजस्थानी फूड फेस्टीवल
- अमेरिकी खुफिया अधिकारी का दावा: चीन से युद्ध में अनुभव अमेरिका को दिलाएगा जीत, लेकिन भारी नुकसान भी उठाना होगा
- भविष्य के कृत्रिम बुद्धिमत्ता समर्थित हमले: डिजिटल दुनिया पर मंडराता खतरा
- क्या भारत बन सकता है आर्थिक महाशक्ति? डेटा क्या कहता है
- भोपाल के युवाओं ने बनाया ऐप, अब वाहन खराब होने पर मैकेनिक की मदद मिलेगी