पुणे: 27 अक्टूबर, 2016, क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के साथ रिश्ते के दावे को लेकर चर्चा में आईं मॉडल अर्शी खान को पुणे पुलिस ने एक होटल में रेड के दौरान अरेस्ट किया। अर्शी को वहां से महिला सुधार गृह भेजा गया, लेकिन वे वहां मारपीट कर भाग निकलीं।
अर्शी खान खुद को शाहिद आफरीदी की गर्लफ्रेंड बताती हैं। भोपाल की रहने वाली अर्शी मुंबई में मॉडलिंग का काम करती हैं। रविवार को वो मुंबई से पुणे आई थीं, उधर पुणे क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि कृष्णा नाम का एजेंट कुछ लड़कियों से जिस्मफरोशी करवाकर पैसे कमाता है।
इस जानकारी के आधार पर पुणे क्राइम ब्रांच ने एक 5 स्टार होटल में ग्राहक भेजकर एजेंट कृष्णा के सहयोगी को रंगे हाथ 16000 रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं से अर्शी को भी अरेस्ट किया गया। आर्शी के बयान लेकर उन्हें महिला सुधार गृह भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद वो सुधार गृह की महिलाओं के साथ हाथापाई करके वहां से भाग गईं। पुलिस अर्शी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करके उनकी तलाश कर रही है।
सेक्स रैकेट से छुड़ाई गईं आर्शी खान सुधार गृह में मारपीट कर फरार
Location:
पुणे
👤Posted By: Digital Desk
Views: 23112
Related News
Latest News
- अमेरिकी खुफिया अधिकारी का दावा: चीन से युद्ध में अनुभव अमेरिका को दिलाएगा जीत, लेकिन भारी नुकसान भी उठाना होगा
- भविष्य के कृत्रिम बुद्धिमत्ता समर्थित हमले: डिजिटल दुनिया पर मंडराता खतरा
- क्या भारत बन सकता है आर्थिक महाशक्ति? डेटा क्या कहता है
- भोपाल के युवाओं ने बनाया ऐप, अब वाहन खराब होने पर मैकेनिक की मदद मिलेगी
- लोकसभा चुनाव 2024: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बहाने साइबर बदमाशों ने 35 भोपालवासियों को ठगा