×

किसान आंदोलन: मप्र में एसपी कलेक्टर से मारपीट, 6 की मौत के बाद हिंसा

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 17860

Bhopal: 7 जून 2017, मध्यप्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में छह किसानों की मौत के बाद भारतीय किसान मजदूर संघ ने बुधवार को प्रदेश बंद की घोषणा की है। मध्य प्रदेश में जारी किसान आंदोलन में हिंसा का दौर थम नहीं रहा है। वही बंद का प्रदेश के मालवा अंचल के मंदसौर, नीमच, रतलाम के अलावा राज्य के कई जिलों में व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने तनावग्रस्त पिपलियामंडी इलाके में कर्फ्यू लगा दिया। जिले के शेष हिस्से में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।



बुधवार को किसानों ने बरखेड़ा पंत में मंदसौर जिले के एसपी और कलेक्टर के साथ मारपीट की। दरअसल, दोनों अफसर फायरिंग में मारे गए लोगों के शव को लेकर जाम कर रहे किसानों को समझाने गए थे। इसी बीच कुछ किसानों ने दोनों के साथ धक्कामुक्की की। पुलिस ने मुश्किल से उन्हें भीड़ से बचाकर निकाला। बता दें कि मंगलवार को हालत पर काबू पाने के लिए सीआरपीएफ ने फायरिंग की थी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मंदसौर और आसपास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। उधर, घटना के विरोध में किसान संगठनों और कांग्रेस ने बुधवार को मध्यप्रदेश बंद का एलान किया है।



मंदसौर में तनाव बना हुआ है...

मंदसौर जिले के बरखेड़ा पंत में अभी तनाव बना हुआ है। फायरिंग में मारे गए स्टूडेंट्स अभिषेक का शव रोड पर रखकर चक्का जाम कर रहे थे। इनकी मांग थी कि सीएम शिवराज सिंह यहां आएं और फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का वादा करें। एसपी ओपी त्रिपाठी और कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह इसी मामले को सुलझाने के लिए बरखेड़ा पंत पहुंचे थे। तभी एक किसान ने उन्हें पीछे से सिर पर चांटा मारा। लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की गई और कपड़े फाड़ दिए।



हालांकि बाद में अभिषेक के परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। कलेक्टर ने अभिषेक के परिजनों को उसका स्मारक बनाने का आश्वासन दिया।

इस इलाके में राज्य बंद का असर दिखा। इस बीच जिला एडमिनिस्ट्रेशन ने मंदसौर जिले में सभी मोबाइल सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं।

मंदसौर, पिपलिया मंडी, नारायणगढ़ और मल्हारगढ़ में कर्फ्यू जारी है। वहीं, दलोदा और सुमात्रा में भी धारा 144 लगी है।



इंदौर में आज आधे दिन का बंद, स्कूलों में छुट्टी

राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने बुधवार को आधे दिन प्रदेश बंद का आह्वान किया है। बंद को देखते हुए इंदौर पुलिस- डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने हाईवे, मुख्य मार्ग और शहर में एंट्री प्वाइंट्स पर 1100 से ज्यादा जवानों को लगाया है। ये जवान शहर में दूध-सब्जी लाने वालों की सुरक्षा करेंगे। एक दिन की शांति के बाद मंगलवार को इंदौर में फिर चोइथराम मंडी के बाहर कुछ किसानों ने प्रदर्शन किया।



सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की अपील









सीएम ने दिए ज्यूडिशियल इन्क्वायरी के ऑर्डर

मंदसौर की घटना पर शिवराज सिंह चौहान ने ज्यूडिशियल इन्क्वायरी के ऑर्डर दिए हैं। होम मिनिस्टर भूपेंद्र सिंह ने कहा- छह दिन से आंदोलन को उग्र करने की साजिश हो रही है। पुलिस धैर्य से काम ले रही थी। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के ऑर्डर दिए गए हैं।

सीएम ने मृतकों के परिजनों को 1 करोड़, नौकरी और घायलों को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

















राहुल गांधी पहुंचे मंदसौर

वहीं, कांग्रेस शिवराज सरकार को घेरते हुए राज्य भर में बंद का आह्वान किया है। इस बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पीड़ित परिवारों से मिलने मंदसौर पहुंचे। वहां वो प्रदर्शन कर रहे किसानों से भी मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि राहुल की इस यात्रा से पहले उनकी करीबी मानी जाने वाली मिनाक्षी नटराजन को पुलिस को हिरासत में ले लिया है।





Related News

Latest News

Global News