×

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में दस दिवसीय सिंह साब इटली रिटर्न इटालियन फूड फेस्टीवल आरंभ

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 18936

Bhopal: 23 नवंबर 2017। जहां विश्व के 100 से अधिक देश 20 से 26 नवंबर के बीच इटालियन फूड व कल्चर सप्ताह को सेलीब्रेट कर रहे हैं तो वहीं कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने इस सेलीब्रेशन को पूरे 10 दिनों तक मनाने का फैसला किया है। होटल के मोमो कैफे में एक से बढ़कर एक इटालियन डिशेज यह सेलीब्रेशन 24 नवंबर से 2 दिसंबर तक सिंह साब इटली रिटर्न नामक इटालियन फूड फेस्टीवल के रूप में चलेगा। शाम 7.30 से रात 11 बजे तक चलने वाले इस फूड फेस्टीवल में जाने माने इटालियन फूड एक्सपर्ट एवं जेडब्ल्यू मैरियट, साहर, मुम्बई से आमंत्रित शेफ सर्वेश अगले 10 दिनों तक इटली के विभिन्न हिस्सों के वर्ल्ड फेमस फूड को भोपाल के फूड लवर्स को परोसेंगे।



शेफ सर्वेश को इटली के टस्कन प्रांत के फ्लोरेंस में काम कर लौटने के बाद से सिंह साब के रूप में भी जाना जाता है। वे उन कुछ सौभाग्यशाली लोगों में से हैं जिन्हें जेडब्ल्यू साहर, मुम्बई में रोमानो नामक इटालियन रेस्टारेंट खोलने और इसके जरिये प्रसिद्धि पाने का मौका मिला। इस रेस्टारेंट की वजह से अपने मास्टर शेफ के साथ इटली जाकर वहां काम करने का मौका मिला। वहां उन्होंने टस्कन की पारंपरिक डिशेज बनाना सीखा।



इस फूड फेस्टीवल के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए शेफ सर्वेश ने पत्रकारों को बताया कि इटालियन फूड खुशबू, जायका और वहां की क्षेत्रीय परंपराओं को प्रदर्शित करता है। इस आयोजन का उद्देश्य भोपालवासियों में इटली के फूड व वहां की खानपान की आदतों से परिचत कराना है। सिंह साब इटली रिटर्न के दौरान इटली के अनूठे स्वाद वाले व्यंजनों को ऑलिव आइल, चीज़ और खास मसालों के इस्तेमाल से तैयार कर पेश किया जायेगा। इसमें मिठाईयों से लेकर पास्ता तथा रिसोटो व वहां की अलग स्वाद वाली कॉफी एवं अन्य परंपरागत डिशेज शामिल होंगी।



शेफ सर्वेश ने आगे कहा कि वे जिन सिग्नेचर डिशेज को इस दौरान सर्व करेंगे उनमें ब्रूचेटा, अरासीनी, पिज्जा रस्टिका, पिज्जा मार्गेरिटा, वेजी पनीर पिज्जा, चिकन पिज्जा इंडियाना, स्पाइनेच एण्ड रिकोटा रेवीओली, मशरूम टार्टेलिनी, पेने अराबियाटा, स्पाघेटी पेस्टो, पोरसिनी रिसोटो, ऐओपी रिसोटो, एगप्लांट पारमिगियाना, वेजीटेबल लासागाने, चिकन काकायटोरे, लैम्ब ओसोबुके आदि खास होंगी।



Related News

Latest News

Global News