×

न्यायमूर्ति यू.सी. माहेश्वरी बने उप लोकायुक्त

Location: 1                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 18251

1: लोकायुक्त पी.पी. नावलेकर ने दिलवायी शपथ

भोपाल 28 जून 2016। न्यायमूर्ति यू.सी. माहेश्वरी को आज लोकायुक्त कार्यालय में लोकायुक्त पी.पी. नावलेकर ने उप लोकायुक्त पद की एक संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम में शपथ दिलवायी। शपथ के बाद श्री माहेश्वरी को मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन एम.के. वार्ष्णेय और राज्यपाल के प्रमुख सचिव अजय तिर्की ने शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में लोकायुक्त संगठन के महानिदेशक अजय शर्मा, कलेक्टर निशांत वरवड़े सहित माहेश्वरी के परिजन भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव अरुण कोचर ने किया।

Tags

Related News

Latest News

Global News