×

पंचायत चुनाव में अब एक ही नाम निर्देशन प्रपत्र होगा....

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 1435

Bhopal: पंचायत अधिनियम में नई सरकार ने किये संशोधन

17 फरवरी 2019। प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनावों में अब एक ही नाम निर्देशन प्रपत्र होगा। पहले जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के नाम निर्देशन प्रपत्र अलग-अलग होते थे।



प्रदेश में नगरीय एवं पंचायत चुनाव कराने वाले राज्य निर्वाचन आयोग ने उक्त चारों पदों के लिये निर्वाचन के लिये एक ही नामनिर्देशन प्रपत्र रखे जाने का प्रस्ताव किया राज्य सरकार से किया था। इस पर राज्य सरकार ने मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के तहत बने मप्र पंचायत निर्वाचन नियम 1995 में संशोधन का प्रारुप जारी कर दिया है। इस प्रारुप को 18 फरवरी के बाद अंतिम रुप दे दिया जायेगा तथा फिर इसके बाद जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के चुनाव में एक ही नाम निर्देशन प्रपत्र हो जायेगा।



नाम निर्देश प्रपत्र ऐसा होगा :

जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के चुनाव हेतु सिर्फ एक ही नया नाम निर्देश प्रपत्र उम्मीदवार की सभी जानकारियों वाला होगा। इसमें महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी के अलावा अन्य का कालम भी दिया गया है जोकि किन्नर उम्मीदवार के लिये होगा। इस प्रपत्र में उम्मीदवार को यह भी बताना होगा कि उसका नाम मतदाता सूची में किस क्रमांक पर दर्ज है। नये प्रपत्र में प्रस्तावक के नाम एवं पते सहित उसका मोबाईल नंबर भी होगा। उम्मीदवार को अपने नाम को हिन्दी एवं अंग्रेजी भी लेख करने के साथ अपना मोबाईल नंबर भी देना होगा और अपनी जाति भी लिखना होगी। इसी एक ही प्रपत्र में उम्मीदवार को अपना सम्पत्ति विवरण तथा उस पर बकाया राशि का भी शपथ-पत्र के साथ उल्लेख करना होगा। उम्मीदवार को इस नये प्रपत्र में सुविधा दी गई है कि वह चाहे प्रपत्र में हस्ताक्षर करे या निरक्षर होने पर अपना अंगूठा लगाये।



इस नये प्रपत्र में ही रिटर्निंग आफिसर के लिये भी कालम दिये गये हैं जिसमें वह अंकित करेगा कि उसे कब नामनिर्देशन प्रपत्र मिला। इसमें रिटर्निंग आफिसर के नाम निर्देश प्रपत्र पर लिये गये विनिश्चय को लिखने का भी कालम दिया गया है।











राप्रसे के चार अधिकारियों के तबादले

राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये गये हैं। जीएडी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आवंटन अधिकारी संपदा संचालनालय भोपाल सुनील राज नायर को संयुक्त कलेक्टर भोपाल, सीईओ जिला पंचायत गुना श्रीमती नीतू माथुर को सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़, उप सचिव जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती भारती ओगरे को महाप्रबंधक राज्य भण्डार निगम भोपाल तथा संयुक्त कलेक्टर डिण्डौरी ओमप्रकाश सनोडिया को संयुक्त कलेक्टर छिन्दवाड़ा पदस्थ किया गया है।



श्रम मंत्री का विशेष सहायक नियुक्त

राज्य शासन ने सहायक प्रबंधक पीआईयू-2 विदिशा बीके श्रीवास्तव को श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया का विशेष सहायक नियुक्त किया है। बीके श्रीवास्तव मूलत: ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के हैं तथा उपयंत्री हैं। श्रम मंत्री के स्टाफ में ही कार्यालय लोनिवि गुना के कर्मचारी सैफुद्दीन को निज सहायक नियुक्त किया गया है। वे मूलत: सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी हैं।

इधर मंत्रालय के कर्मचारी विमल कुमार गुप्ता को पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल की निजी पदस्थापना में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार महिला एवंबाल विकास मंत्री इमरती देवी के यहां जल संसाधन विभागके कम्प्यूटर सहायक मनोज गोटीवाले को निज सहायक बनाया गया है। जल संसाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा के यहां नारायण सिंह राजपूत को कलेक्टर रेट पर अतिरिक्त वाहन चालक नियुक्त किया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी के यहां रुपचन्द्र अहिरवार को कलेक्टर रेट पर अतिरिक्त वाहन चालक पदस्थ किया गया है।



सहायक शिक्षकों को तृतीय क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत

राज्य सरकार ने तीस वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षकों को तृतीय क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया गया है। कोषालयों से कहा गया है कि वे शिक्षक संवर्ग के वेतन निर्धारण से संबंधित प्रकरणों में उक्त शासनादेश का पालन सुनिश्चित करें।





लोनिवि के तीन अधिकारियों के तबादले

राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारियों के तबादले किये हैं। जारी आदेश के अनुसार, अतिरिक्त परियोजना संचालक लोनिवि पीआईयू भोपाल एसकेए जैदी को प्रभारी प्रमुख अभियंता मप्र सडक़ विकास निगम भोपाल, प्रभारी मुख्य अभियंता लोनिवि सागर परिक्षेत्र सागर आरएल भारतीय को प्रभारी मुख्य अभियंता लोनिवि उत्तर परिक्षेत्र ग्वालियर तथा प्रभारी मुख्य अभियंता लोनिवि उत्तर परिक्षेत्र ग्वालियर योगेन्द्र बागोले को प्रभारी मुख्य अभियंता मप्र सडक़ विकास निगम भोपाल पदस्थ किया गया है।





मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के तबादले

राज्य शासन ने शुक्रवार को नगरीय निकायों के कतिपय मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किये। जारी आदेश के अनुसार, विनय कुमार भट्ट को नगर परिषद ईसागढ़ जिला अशोकनगर से नगर परिषद खनियाधाना जिला शिवपुरी, सतीश दुबे को नगर परिषद भितरवार जिला ग्वालियर से नगर परिषद पटेरा किया गया स्थानांतरण निरस्त कर यथावत, नवनीत पाण्डे को नगर पालिका सिवनी से नगर पालिका पाण्ढुर्ना जिला छिन्दवाड़ा, आरके इनावती को नगर पालिका पाण्ढुर्ना जिला छिन्दवाड़ा से नगर पालिका गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, सत्येन्द्र सालवार को नगर पालिका हर्रई जिला छिन्दवाड़ा से नगर पालिका जामई जिला छिन्दवाड़ा,

अंतर सिंह रावत को नगर परिषद सबलगढ़ से नगर पालिका अलीराजपुर, शिवजी आर्य को उपायुक्त नगर निगम उज्जैन से नगर परिषद मानपुर जिला इंदौर, कैलाशचन्द्र कर्मा को नगर परिषद मानपुर जिला इंदौर से नगर पालिका मनावर जिला धार, भविष्य कुमार खोब्रागड़े को नगर पालिका नागदा जिला उज्जैन से उपायुक्त नगर निगम उज्जैन, निशिकांत शुक्ला को नगर पालिका खरगौन से नगर पालिका राघौगढ़ जिला गुना, नूरउद्दीन काजी को नगर परिषद उदयपुरा जिला रायसेन से नगर परिषद कुरवाई जिला विदिशा, सुधीर उपाध्याय को नगर परिषद कुरवाई से नगर परिषद उदयपुरा, नीलम चौहान को नगर पालिका कटंगी से नगर पालिका चांद जिला छिन्दवाड़ा किया गया तबादला निरस्त कर यथावत पदस्थ किया गया है।



- डॉ. नवीन जोशी

Related News

Latest News

Global News