Bhopal: 26 अक्टूबर 2017। प्रदेश में चार और पांच जनवरी 2018 को 'फ्रेंड्स ऑफ एमपी' समिट का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका प्रवास के दौरान कांस्यूलेट जनरल ऑफ इंडिया न्यूयार्क में अपने संबोधन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'फ्रेंड्स ऑफ एम.पी.' एक ऐसा मंच है, जो मध्यप्रदेश के विकास का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के निर्माण के सपने को साकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
मुख्यमंत्री ने फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. के सभी सदस्यों को समिट में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास में रूचि रखने वाले अप्रवासी भारतीयों से प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के ग्लोबल टेलेंट पूल बनाने के नवाचारी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए शिवराज सिंह ने फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. फोरम बनाया। इससे मध्यप्रदेश से लगाव रखने वाले अप्रवासी भारतीय जुड़ सकते हैं, चाहे वे किसी भी देश में रहते हों। इसके अलावा, देश के किसी भी राज्य में निवास कर रहे मध्यप्रदेश के निवासी भी इससे जुड़ सकते हैं, चाहे वे किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. के सदस्य मित्र विकास परियोजनाओं को गोद ले सकते हैं। उसे आगे बढ़ाने में वित्तीय मदद कर सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहन दे सकते हैं। अपनी क्षमता और प्रतिभा का उपयोग करते हुए सामुदायिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, पर्यटन, उद्योग, ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग दे सकते हैं।
प्रदेश में 4 और 5 जनवरी 2018 को "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" समिट
Location:
Bhopal
👤Posted By: PDD
Views: 17769
Related News
Latest News
- पतंजलि फूड्स (रूचि सोया) के फेमस ब्रांड रूचि तेल के नाम और डिज़ाइन की कॉपी कर नकली ए रिच स्टार तेल बेचने वाली कंपनी पर बड़ी कार्यवाही
- भोपाल: महिलाओं के मॉर्फ्ड वीडियो, चाइल्ड पोर्न की शिकायतें एक साल में तीन गुना बढ़ी
- कंगना रनौत बैक्स कालिंग उर्मिला मातोंडकर 'सॉफ्ट प**न स्टार' | Aditi & सिद्धार्थ'स इंगेजमेंट
- शॉपिफाई प्लगइन्स ने लगभग 2K स्टोर्स से डेटा लीक किया
- ऑल पावर. ऑल यू. - अब तक के सबसे शक्तिशाली वनप्लस नॉर्ड के लॉन्च में सिर्फ 1 हफ्ते का समय बाकी