×

बांग्लादेश में ईद की सबसे बड़ी नमाज के दौरान धमाका, 3 लाख लोग थे मौजूद!

Location: 1                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 19307

1: बांग्लादेश पर से आतंकी साया और गहराता जा रहा है। आज ईद के दिन भी आतंकियों ने यहां बम धमाके किए। किशोरगंज में शोलाकिया ईदगाह मैदान प हुए धमाके में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 9 घायल हो गए हैं। यहां ईद के मौके पर सबसे बड़ी 3 लाख की भीड़ जुटी हुई थी।

ढाका हमले के 6 दिन बात ये बड़ा धमाका हुआ है। आतंकियों के साथ पुलिस का एनकाउंटर जारी है जिसमें एक आतंकी की भी मौत हुई है।

आतंकियों ने ईद की नमाज अता कर रहे लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। इस धमाके में 2 पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसनुल हक इनु ने बताया कि आतंकियों ने पुलिस टीम पर बम फेंका।हसनुल ने बताया कि नमाज के लिए करीब 3 लाख लोग जुटे हुए थे इसी दौरान आतंकियों ने धमाके को अंजाम दिया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये इस्लामिक हमला नहीं बल्कि राजनीति से प्रेरित है।

Tags

Related News

Latest News

Global News