Location:
नई दिल्ली
👤Posted By: Digital Desk
Views: 19512
नई दिल्ली: भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में किये गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अब वो भारत के खिलाफ तरह-तरह के पैंतरे अपना अपनी भड़ास निकाल रहा है। उसने अब गुब्बारे के जरिए अपनी भड़ास निकाली है। ये गुब्बारे पंजाब के सीमावर्ती इलाकों समेत कई और जिलों में भी पाए गए हैं। ये खत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों और कुछ ग्रामीणों को भी मिले हैं। एक तरफ तो वह भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की बात से इंकार कर रहा था अब अपनी भड़ास निकाल रहा हैं।
18 सितंबर को हुए उरी आतंकी हमले में भारतीय सेना के कई जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश आक्रोश में था। कल सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर अपने वीर सपूतों की शहादत का बदला लिया है।
Pakistan ke baitay ....... pic.twitter.com/tyjjZQmx7e
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) September 29, 2016
भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के नेता लगातार बयान बाजी कर रहे हैं। इसी के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज की बेटी मरियम नवाज शरीफ ने ट्वीट कर इस सर्जिक स्ट्राइक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।