×

भोपाल की करोंद मंडी में खरीदी गई प्याज जाएगी सतना

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 18642

Bhopal: 16 जून 2017, राजधानी भोपाल के करोंद मंडी परिसर में सोसायटी द्वारा किसानों से खरीदी जा रही प्याज को समर्थन मूल्य पर 50 हजार क्विंटल प्याज का पहला रैक 7 हजार क्विंटल शनिवार को सतना भेजी जाएगी। बड़ी मात्रा में शासन खरीदी जा रही प्याज का शीघ्रता से परिवहन करने की तैयारी में जुट गया है, जिससे बारिश में प्याज को खराब होने से बचाया जा सके। ज्ञात हो कि प्याज की खरीदी 30 जून तक की जानी है। 30 जून तक प्याज खरीदी का आंकड़ा 70 हजार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।



29 जिलों की पीडीएस दुकानों से बिकेगी 22 जिलों में खरीदी गई प्याज

रजधानी सहित जिन 22 जिलों में समर्थन मूल्य पर मार्कफेड द्वारा प्याज खरीदी जा रही है। इन जिलों के पीडीएस कार्डधारियों को इस प्याज का लाभ नहीं मिलेगा। बल्कि इन्हें बाजार से ही प्याज लेना होगा। प्याज की सप्लाई उन जिलों में की जाएगी, जहां प्याज की आवक नाम मात्र की है। ऐसे प्रदेश में लगभग 29 जिले हैं। यहां प्याज की सप्लाई कर पीडीएस दुकानों से इसका वितरण कार्डधारियों को कराया जाएगा। कार्डधारियों को दो रुपये किलो के हिसाब से 10 से 50 किलो प्याज तक का वितरण किया जाएगा।

इनका कहना है ।

भोपाल में शुक्रवार तक 50 हजार क्विंटल प्याज की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है। शनिवार से प्याज का परिवहन शुरू हो जाएगा।



-विनय पटैरिया, मंडी सचिव करोंद

Related News

Latest News

Global News