×

मार्केटिंग सोसायटी प्रबंधक के घर पर लोकायुक्त का छापा, लाखों की काली कमाई का खुलासा

Location: शिवुपरी                                                 👤Posted By: Digital Desk                                                                         Views: 17187

शिवुपरी: शिवुपरी 20 सितंबर 2016। मध्य प्रदेश के शिवुपरी जिले में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर पुलिस के विशेष संगठन लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई में मार्केटिंग सोसायटी के प्रबंधक के पास लाखों की संपत्ति मिली है.



ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, मार्केटिंग सोसायटी के प्रबंधक परमाल सिंह यादव के खनियाधाना स्थित आवास पर मंगलवार सुबह दबिश दी गई. प्रारंभिक जांच में परमाल सिंह यादव के पास कई वाहन, जमीन से जुड़े दस्तावेज और सोने-चांदी के अाभूषण होने की जानकारी मिल रही है.

Related News

Latest News

Global News