Bhopal: 16 अगस्त 2018। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निर्वाण पर गहन दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश में ही नहीं दुनिया में श्री अटल जी की पहचान कुशल राजनीतिज्ञ, दक्ष प्रशासक, निपुण भाषाविद्, प्रखर वक्ता, मूर्धन्य कवि व पत्रकार के रूप में थी। डॉ. शर्मा ने श्री वाजपेयी को राजनीति का अजातशत्रु निरूपित करते हुए कहा है कि राजनीति के धुर विरोधी भी अटल जी की विचारधारा और कार्यशैली के कायल थे। डॉ. शर्मा ने कहा है कि लोकतन्त्र के सजग प्रहरी श्री वाजपेयी ने राष्ट्र की प्रगति के अनेकानेक आयाम छुए। उन्होंने कहा कि जननेता और पथप्रदर्शक के रूप में श्री वाजपेयी को सदैव स्मरण किया जायेगा। उनके निधन से देश और प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हुआ है।
विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को लेकर श्री वाजपेयी की व्यापक दृष्टि और सोच थी। उन्होंने कहा कि देश ने एक युगदृष्टा खो दिया है। श्री वाजपेयी का व्यक्तिव और अवदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा तथा विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने अपने अलग-अलग शोक संदेश में परमात्मा से दिवंगत की आत्मा शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख वहन करने की शाक्ति देने की प्रार्थना की है।
विधान सभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त
Location:
Bhopal
👤Posted By: Admin
Views: 1563
Related News
Latest News
- भविष्य के कृत्रिम बुद्धिमत्ता समर्थित हमले: डिजिटल दुनिया पर मंडराता खतरा
- क्या भारत बन सकता है आर्थिक महाशक्ति? डेटा क्या कहता है
- भोपाल के युवाओं ने बनाया ऐप, अब वाहन खराब होने पर मैकेनिक की मदद मिलेगी
- लोकसभा चुनाव 2024: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बहाने साइबर बदमाशों ने 35 भोपालवासियों को ठगा
- गूगल ने इजरायल विरोधी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला