Location:
Bhopal
👤Posted By: Admin
Views: 1408
Bhopal: दिनांक 07 जनवरी, 2019 मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधान सभा के प्रथम सत्र के पहले दिन आज 228 विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ पूर्व प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह ने चुनाव आयोग से प्राप्त सदस्यों की सूची पटल पर रखी। सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री एवं सदस्य शिवराज सिंह चौहान एवं डॉ. गोविन्द सिंह संसदीय कार्य मंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं सभापति तालिका के सदस्यों ने शपथ ली एवं इसके बाद क्षेत्रवार नव नियुक्त सदस्यों को शपथ दिलायी गई। विधान सभा अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु दो सदस्यों नामांकन
फार्म/प्रस्ताव प्रमुख सचिव को प्राप्त हुये।