×

राहुल गांधी के एमपी दौरे के बीच कांग्रेस विधायक रावत बीजेपी में शामिल, बन सकते हैं मंत्री

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 149490

Bhopal: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के बीच दल बदल का खेल जारी है। लगातार कांग्रेसी नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं और कांग्रेस को झटका पर झटका दे रहे हैं। कांग्रेस में चल रही भगदड़ खत्म नहीं हो रही है। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश में चुनावी सभा करने पहुंचे। वहीं, श्योपुर के विजयपुर से कांग्रेस विधायक व पार्टी के कद्दावर नेता रामनिवास रावत ने पार्टी छोड़ दी। रामनिवास रावत सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि रावत को मध्यप्रदेश सरकार में लोकसभा चुनाव के बाद मंत्री पद से नवाजा जा सकता है।

Share

Related News

Latest News

Global News