×

मध्यप्रदेश में तीसरे चरण की नौ सीटों पर 66.12 प्रतिशत मतदान, राजगढ़ टॉप पर तो भिंड में सबसे कम

Live updates, Breaking News
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 150644

Bhopal: मध्यप्रदेश में तीसरे चरण की नौ सीटों पर शाम छह बजे तक के मतदान में विदिशा सीट पर पिछली बार की तुलना में 4.65 प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी हुई है। इस बार 70.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि, नौ सीटों में सबसे ज्यादा मतदान राजगढ़ में 72.99 प्रतशित हुआ है। लेकिन वह भी 2019 के 79.46 से करीब साढ़े छह प्रतिशत कम है। भोपाल में 2019 की तुलना में 13 फीसदी मतदान कम हुआ।
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सागर, बैतूल, गुना, ग्वालियर, मुरैना और भिंड में शाम छह बजे तक 66.12 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। इन सीटों पर 2019 में 66.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा मतदान राजगढ़ सीट पर 72.99 प्रतिशत हुआ है। जबकि सबसे कम भिंड सीट पर 52.91 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Share

Related News

Latest News

Global News