×

वाटर पार्क में डूबने से भोपाल के नौ वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने बालक के नेत्रदान किये

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 145833

Bhopal: भोपाल-इंदौर हाइवे पर स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक 9 वर्षीय बालक स्वीमिंग पूल में खेलते-खेलते पानी में डूब गया। बालक अपने परिवार के साथ वाटर पार्क आया था। मां ने मेडिकल फैसिलिटी नहीं मिलने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गर्मी में आम दिनों में वाटर पार्क में बहुत भीड़ रहती है और वीकेंड पर यह भीड़ दोगुनी ज्यादा हो जाती है। जानकारी अनुसार भोपाल के रहने वाले गौरव राजपूत का पेपर ट्रेडिंग का बिजनेस है। वे रविवार सुबह पत्नी अर्चना, 9 साल के बेटे आरुष, 2 साल के बेटे आरव और अपनी भाभी के साथ क्रीसेंट वाटर पार्क आये थे। आरुष वाटर पार्क में कम पानी वाले हिस्से में तैर रहा था। गौरव ऊपरी हिस्से में स्लाइडर पर थे। खेलते-खेलते आरुष पानी में डूब गया।

Share

Related News

Latest News

Global News