कोच्चि: रविवार को सलामी के साथ नौसेना का विराट विदा कर दिया गया। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने विराट के साथ गुजारे समय को भी याद किया। यहां बात हो रही है विमानवाहक पोत आईएनएस विराट की, जिसे रविवार को नौसेना ने अपने से अलग कर दिया।
गौरतलब है कि विराट देश ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत है और इसने 55 वर्षों तक नौ सेना में सेवा दी है। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि इसे अब तीन नौकाओं से बांधा गया है तथा मुंबई ले जाया जायेगा। मुंबई पहुंचने बाद भी बकायदा समारोह का आयोजन किया जायेगा।
अधिकारियों के अनुसार विमानवाहक पोत को आंध्रप्रदेश सरकार को सौंप दिया जायेगा। कोच्चि से विराट की विदाई के समय दक्षिण नौ सैन्य कमान के चीफ आॅफ स्टाफ रियर एडमिरल नदकर्णी भी विशेष रूप से मौजूद थे।सेना अधिकारियों ने बताया कि इस विमानवाहक पोत विराट ने ब्रिटिश काल के समय भी सेवा दी थी।
विश्व का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत हुआ रिटायर
Location:
कोच्चि
👤Posted By: Digital Desk
Views: 18260
Related News
Latest News
- व्यंजनप्रेमियों के लिए कोर्टयार्ड बाय मैरियट लेकर आया राजस्थानी फूड फेस्टीवल
- अमेरिकी खुफिया अधिकारी का दावा: चीन से युद्ध में अनुभव अमेरिका को दिलाएगा जीत, लेकिन भारी नुकसान भी उठाना होगा
- भविष्य के कृत्रिम बुद्धिमत्ता समर्थित हमले: डिजिटल दुनिया पर मंडराता खतरा
- क्या भारत बन सकता है आर्थिक महाशक्ति? डेटा क्या कहता है
- भोपाल के युवाओं ने बनाया ऐप, अब वाहन खराब होने पर मैकेनिक की मदद मिलेगी