🔴 TRENDING NOW!
BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल

अब दूध की तरह बीयर भी पाश्चुराईज्ड मिलेगी

👤
Admin
👁 2142 व्यूज
📍 Bhopal
अब दूध की तरह बीयर भी पाश्चुराईज्ड मिलेगी
राज्य सरकार ने किया नियमों में नया प्रावधान



12 जून 2018। प्रदेश में अब दूध की तरह मद्य पदार्थ बीयर भी पाश्चुराईज्ड मिलेगी। लम्बे अर्सेे से दूध को अधिक समय तक सहेजकर रखने और रोगाणुमुक्त रखने के लिये उसे पाश्चुराईज्ड पैंकिंग में उपलब्ध कराया जाता है। इसी तरह बीयर को भी अब पाश्चुराईज्ड किया जाने लगा है। यह आम तौर पर केन में मिलेगी। इसके लिये राज्य सरकार ने नियमों में नया प्रावधान कर दिया है।



ज्ञातव्य है कि मप्र आबकारी अधिनियम 1915 के तहत मप्र बीयर तथा वाईन नियम 2002 बनाये गये हैं। इसमें पीपों में ड्राट बियर देने का भी प्रावधान है। पीपों या ड्रम में ड्राट बियर अपाश्चुराईज्ड होती है तथा इसका उपयोग 72 घण्टों में करना जरुरी होता है अन्यथा यह खराब हो जाती है। पाश्चुराईजेशन में बीयर को एक निश्चित तापमान में रखना होता है जिससे उसमें मौजूद बैक्टिरिया मर जाते हैं। इससे यह लम्बे समय तक रखी जा सकती है। चूंकि विदेशों में ड्राट बीयर एवं केन बीयर पाश्चुराईज्ड होने लगी हैं इसलिये भारत में भी इसका प्रचलन बढ़ गया है। फिलहाल भारत में बीयर कंपनियां केन में पाश्चुराईज्ड बीयर बना रही हैं। ड्राट बीयर अभी भी आपश्चुराईज्ड ही है।

पाश्चुराईज्ड बीयर बनाने व उसे बेचने का अब तक नियमों में प्रावधान नहीं था। इसीलिये राज्य सरकार को अब मप्र बीयर एवं वाईन रुल्स 2002 में पाश्चुराईज्ड बियर का भी प्रावधान करना पड़ा है। अब नियमों में बीयर का अर्थ यह कर दिया गया है कि उसमें ड्राट बीयर सम्मिलित है जो सीलबंद पीपोंं या अन्य पात्रों जैसे केन में पैक की गई अपाश्चुरीकृत या पाश्चुरीकृत बीयर हो। अपाश्चुराईज्ड बीयर में खमीर यानी ईस्ट भी रहता है जो पाश्चुराईज्ड किये जाने से खत्म हो जाता है।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि पाश्चुराईज्ड बीयर के संबंध में अब तक नियमों में प्रावधान नहीं था जबकि अब कंपनियां केनों में भी इसकी सप्लाई कर रही है। अपश्चुराईज्ड बीयर को 72 घण्टों में उपयोग करना जरुरी होता है। दूध की तरह बीयर भी अधिक समय तक सहेजकर रखी जा सके इसीलिये नियमों में पाश्चुराईजेशन का भी प्रावधान कर दिया गया है ताकि कोई लीगल इश्यु न उठे। केनों में लिखा भी होगा कि यह पाश्चुराईज्ड है।





? डॉ नवीन जोशी
Tags :