Bhopal: 24 मार्च 2023। आठवीं आइएसएसएफ़ वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के रुद्रांक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल में 262.2 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। वहीं महिला 10 मीटर एयर राइफल में भारत की रमीता ने 260.5 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। रुद्राक्ष का यह दूसरा पदक है। इस पदक के सहारे भारत एक स्वर्ण एक रजत व तीन कांस्य सहित कुल पांच पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं चीन पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहा है।
राजधानी के राज्य शूटिंग अकादमी ऑफ़ एक्सिलेंस में चल रही इस चैंपियनशिप में दो फाइनल खेले गए 10 मीटर एयर राइफल में चीन के खिलाड़ियों ने बाज़ी मारते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते। शेंग लिहाओ ने स्वर्ण और डू लिंशु ने रजत पदक जीता। वहीं भारत के रुद्राक्ष को कांस्य से संतोष करना पड़ा।
रुद्रांक्ष का इस वर्ल्ड कप में दूसरा पदक है। उसने कल मिक्स्ड इवेंट में अपने साथी नर्मदा राजू के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीता था। भारत के ही हृदय हज़ारिका 208.7 अंकों के साथ छठवें स्थान पर रहे।
महिला 10 मीटर एयर राइफल में भारत की रमीता ने 260.5 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। चीन की हुआंग यूटिंग ने 265.7 अंक के साथ स्वर्ण और यूएसए की मैरी टकर 261.2 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। भारत की रमीता ने शानदार प्रदर्शन किया, वह चौथे स्थान पर रही।
चीन पांच स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल 8 पदकों के साथ शीर्ष पर है। भारत एक स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर अज़रबैजान , चौथे पर जर्मनी , पाँचवे पर हंगरी , छठवें पर अमेरिका और सातवें स्थान पर कज़ाक़िस्तान है।
भारत के रुद्राक्ष ने जीता कांस्य, रमिता पदक से चूकी
Location:
Bhopal
👤Posted By: prativad
Views: 1522
Related News
Latest News
- सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद, उत्तराखंड प्राधिकरण ने 14 पतंजलि और दिव्य फार्मेसी उत्पादों के लाइसेंस निलंबित किये
- 'भारत झुकेगा नहीं'- चीन से बातचीत पर रक्षा मंत्री
- मध्य प्रदेश: सीहोर में पहला महिला बाजार असफल
- यूरोपीय संघ ने कारों में गति सीमा का पालन कराने वाली तकनीक को अनिवार्य किया, ब्रिटेन ने इनकार किया
- ट्रांसजेंडर ने फैशन शो में दिया मतदान करने का संदेश