Bhopal: 18 मई, 2017, विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य एवं केन्द्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल माधव दवे के असामायिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विधान सभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री दवे एक चिंतक,
विचारक एवं कुशल संगठन कर्ता थे। नदी संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्द्धन के लिए श्री दवे ने उल्लेखनीय योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि श्री दवे का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सदैव
स्मरणीय रहेगा।
विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री दवे सरल, सहज
और मृदु व्यक्तित्व के धनी थे। उनका असामायिक निधन प्रदेश की अपूरणीय क्षति है ।
विधान सभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा एवं उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने परमात्मा से दिवंगत की
आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक-संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
विधान सभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री दवे के निधन पर शोक व्यक्त
Location:
Bhopal
👤Posted By: DD
Views: 17882
Related News
Latest News
- व्हाट्सएप ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा, एन्क्रिप्शन हटाने पर मजबूर किया, तो छोड़ देंगे भारत
- भारत वैश्विक आतंकवाद विरोधी तकनीकी उपाय चाहता हैं
- मिस वर्ल्ड ही नहीं अब Miss AI का भी होगा कम्पटीशन, मिलेगा ₹16 लाख का नकद पुरस्कार
- व्यंजनप्रेमियों के लिए कोर्टयार्ड बाय मैरियट लेकर आया राजस्थानी फूड फेस्टीवल
- अमेरिकी खुफिया अधिकारी का दावा: चीन से युद्ध में अनुभव अमेरिका को दिलाएगा जीत, लेकिन भारी नुकसान भी उठाना होगा