×

127 नये सिविल जजों की नियुक्ति के आदेश जारी

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 733

Bhopal: भोपाल 30 दिसंबर 2022। राज्य के विधि विभाग ने 127 नये सिविल जजों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिये हैं। इन्हें मप्र न्यायिक सेवा कनिष्ठ खण्ड प्रवेश स्तर के पद पर दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिये वेतनमान 27700-550-33090-920-40450-1080-44770 रुपये पर नियुक्त किया गया है। इनके नियुक्ति आदेश इन चयनित अभ्यर्थियों के पतों पर भेजे गये हैं।
पांच अभ्यर्थियों को अपात्र पाया :
विधि विभाग ने मप्र उच्च न्यायालय द्वारा मप्र न्यायिक सेवा परीक्षा 2019 फेज-2 की चयन सूची में पांच सिविज जज अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिये अपात्र पनाया है। इसलिये इनके नाम मुख्य चयन सूची से विलोपित कर इनके चयनाधिकार समाप्त कर दिये गये हैं और इसके आदेश में इन पांचों अभ्यर्थियों के पते पर भेज दिये हैं।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Related News

Latest News

Global News