Bhopal: 07 मार्च 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को यहां व्यापमं चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्जुन सिंह किसी दल या संस्था के चलते नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व से नेता बने थे। वह जिस संस्था और पद में रहे उसे मेहनत, व्यक्तित्व, परिश्रम और गरीब कल्याण की भावनाओं के चलते प्रासंगिक बना दिया। एक कुशल संगठक और सफल प्रशासक थे। राजनीति का चाणक्य भी उन्हें माना जाता था। उनके अनेक निर्णयों ने लोगों की जिंदगी बदल दी। शोषित, पीड़ित और पिछड़ों के लिए वह सदैव समर्पित रहे। एक दिन सीएम रहने के बाद पंजाब का राज्यपाल बनाया तो वहां भी ऐतिहासिक समझौता करा दिया, जिससे पंजाब की दिशा बदली। सीएम रहते हुए बड़े डकैतों का आत्मसमर्पण कराया। सीएम ने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित स्व.पंडित दीनदयाल के जन्म दिवस पर वह मुख्यमंत्री के तौर पहंचे थे। आजकल ऐसे मंचों पर जाना हिम्मत का काम है। अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह (राहुल) ने कहा प्रदेश में कोई भी केंद्रीय संस्थान है तो उसके पीछे दाऊ साहब (अर्जुन सिंह) की भूमिका थी। अर्जुन सिंह की पुत्री वीणा सिंह ने कहा कि दाऊ साहब की याद में भारत भवन में एक कारीडोर बनाया जाए।कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह, विधायक आरिफ अकील, आरिफ मसूद, पीसी शर्मा, नीलांशु चतुर्वेदी मौजूद थे।
अर्जुन सिंह किसी दल या संस्था से नहीं अपने व्यक्तित्व से नेता बने: शिवराज
Location:
Bhopal
👤Posted By: prativad
Views: 741
Related News
Latest News
- IIT से पढ़ीं, करियर में 73 बार मिली हार के बाद खड़ा किया 52000 करोड़ का कारोबार
- कैंसर 'हमारा नया कोविड है' - फाइजर सीईओ
- किसान ने ₹2.5 लाख प्रति किलोग्राम कीमत वाले आमों की सुरक्षा के लिए Z+ स्तर की सुरक्षा तैनात की
- पीथमपुर में होगा यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का विनष्टीकरण, एमपी हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने पेश किया जवाब
- एक कंपनी जो आपके मल के लिए 40 हजार रुपये का ऑफर कर रही, यानी सालाना 1.5 करोड़ रुपये