×

एमबीबीएस प्रथम वर्ष की तीन हिंदी की पुस्तकों का गृहमंत्री अमित शाह ने किया विमोचन

prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 2698

Bhopal: भोपाल 16 अक्टूबर 2022।। आज से देश में चिकित्सा शिक्षा का नया अध्याय शुरू हो गया है। पहली बार चिकित्सा की पढ़ाई हिंदी में भी शुरू हो गई है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के तीन विषयों की हिंदी पुस्तकों का विमोचन किया। यहां लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम 'हिंदी में ज्ञान का प्रकाश' में करीब 30 हजार विद्यार्थियों के अलावा चिकित्सा और हिंदी क्षेत्र के जानकार शामिल हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जहां चिकित्सा की पढ़ाई हिंदी में भी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप प्रदेश में चिकित्सा पाठ्यक्रम को हिंदी में तैयार कराने का निर्णय लिया गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में उच्च स्तरीय टास्क फोर्स गठित की गई। साथ ही विषय निर्धारण एवं सत्यापन कार्य के लिए समितियों का गठन किया गया।
97 विशेषज्ञों के दल ने चार महीने में तैयार कर दीं हिंदी में पुस्तकें
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि 97 चिकित्सकों के दल ने चार महीने में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पुस्तकें तैयार की हैं। इनमें एनाटामी, फिजियोलाजी और बायोकेमेस्ट्री शामिल हैं। रात में भी शिक्षकों ने काम किया। हिंदी को बढ़ाने के लिए यह हुआ 2015 में विश्व हिंदी सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया गया। इसमें दुनियाभर के हिंदी के जानकार शामिल हुए थे। चिकित्सा की हिंदी किताबें आने के बाद सम्मेलन में सुझाए गए अन्य सुझाव पर अमल करने की मांग हिंदी के विद्वानों ने मुख्यमंत्री से की है।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News