×

चम्बल नदी के जलीय जीवों के संरक्षण हेतु वन विभाग 11 करोड़ रुपये खर्च करेगा

Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 547

भोपाल: 9 मई 2023। राज्य का वन विभाग चम्बल नदी के जलीय जीवों के संरक्षण पर 11 करोड़ रुपये व्यय करेगा। यह राशि पांच सालों में खर्च की जायेगी। इस साल पौने चार करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। इसकी मंजूरी का प्रस्ताव केबिनेट में लाया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि गत 31 जनवरी 2023 को वन विभाग ने चम्बल अभयारण्य क्षेत्र का 207.049 हैक्टेयर क्षेत्र स्थानीय रहवासियों की रेत की जरुरतों हेतु डिनोटिफाई किया है। डिनोटिफाई करने में शर्त रखी गई है कि रेत उत्खनन और चम्बल नदी में जलीय जीवों पर उसके प्रभाव के बारे में नियमित निगरानी एवं सूचना प्रणाली होगी। इसी कारण से उक्त राशि का प्रावधान किया जा रहा है। चम्बल नदी में डाल्फिन भी हैं जिसके कारण उसके संरक्षण की महती आवश्यकता है।

वन भवन हेतु 22 करोड़ भी मंजूर होंगे :
राजधानी भोपाल में बन रहे वन भवन हेतु 22 करोड़ रुपयों की अतिरिक्त जरुरत है। इसके लिये प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और इसे केबिनेट में प्रस्तुत किया जायेगा।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News