Bhopal: 27 मार्च 2023। उप्र के एक ठेकेदार ने मप्र के जल संसाधन विभाग का एक टेण्डर भरा जो न्यूनतम दर देने के कारण स्वीकृत किया गया परन्तु ठेकेदार निर्माण कार्य करने के लिये अनुबंध करने नहीं आया जिससे अब उसे ब्लेक लिस्टेड कर दिया गया है और अब वह अन्य किसी टेण्डर में भाग नहीं ले पायेगा।
यह ठेकेदार श्री ठाकुर कन्स्ट्रक्शन ग्राम कुंजेरा राधाकुंज गोवर्धन मथुरा उप्र है। उसने जल संसाधन संभाग रतलाम के अंतर्गत प्रतिशत दर कनेरी लाल गुवाडी से कनेरी तालाब तक सीमेंट कांक्रीट रोड के निर्माण हेतु टेण्डर डाला
था जो 28 फरवरी 2022 को स्वीकृत किया गया था। उसे 31 अक्टूबर 2022 को पत्र जारी कर निर्माण कार्य का अनुबंध करने के लिये कहा गया तथा इसके लिये पन्द्रह दिन का समय दिया गया। परन्तु ठेकेदार इस समयावधि में अनुबंध करने नहीं आया। इस पर अब उसे ब्लेक लिस्टेड कर उसकी अमानत राशि जब्त कर ली गई है। यह ठेकेदार मप्र में पंजीकृत था।
- डॉ. नवीन जोशी
alt="Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com" />
टेण्डर स्वीकृत होने के बाद भी ठेकेदार ने अनुबंध नहीं किया, हुआ ब्लेक लिस्टेड
Location:
Bhopal
👤Posted By: prativad
Views: 866
Related News
Latest News
- मध्य प्रदेश: सीहोर में पहला महिला बाजार असफल
- यूरोपीय संघ ने कारों में गति सीमा का पालन कराने वाली तकनीक को अनिवार्य किया, ब्रिटेन ने इनकार किया
- ट्रांसजेंडर ने फैशन शो में दिया मतदान करने का संदेश
- जेपी मॉर्गन चेज़ के सीईओ ने भारत की नीतियों की प्रशंसा की, कहा भारत को "लेक्चर" ना दें
- व्हाट्सएप ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा, एन्क्रिप्शन हटाने पर मजबूर किया, तो छोड़ देंगे भारत