खंडवा: 27 मई 2023। दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर घिरते हुए नजर आ रहे हैं। खंडवा में दिग्विजय सिंह ने संगठन की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कह दिया कि कांग्रेस जाए भाड़ में। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते हर जगह दिग्विजय सिंह के इस बयान की ही चर्चा होने लगी। दिग्विजय सिंह कांग्रेस की कमजोर सीटों को मजबूत करने के लिए विधानसभा चुनाव के पहले लगातार बैठकें कर रहे हैं। ऐसे में दिग्विजय सिंह खंडवा पहुंचे थे और यहां पर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह पवार ने यहां पर विरोध जता दिया। दरअसल विधानसभा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुंदन मालवीय के बोलने के दौरान ही विरोध हो गया, विरोध बढ़ता हुआ देख दिग्विजय सिंह नाराज हो गए और यहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भड़क गए और बोले कि कांग्रेस जाए भाड़ में। इसके तुरंत बाद ही बोले आप जिस तरह से कर रहे हैं। यहां दिग्विजय सिंह मोबाइल के माध्यम से वीडियो बना रहे हैं कुछ लोगों पर भी चिल्लाते हुए नजर आए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सब को बोलने का मौका दो, सब को बोलने दो, रात भर बोलो लेकिन कांग्रेस जाए भाड़ में।
दिग्वियजय सिंह कार्यकर्ताओं पर खीझेते हुए बोलें कांग्रेस जाए भाड़ में
Location:
खंडवा
👤Posted By: prativad
Views: 641
Related News
Latest News
- क्या नींबू पानी किडनी के लिए अच्छा है?
- हिंदू विवाह एक 'संस्कार' और एक संस्कार; 'गीत और नृत्य', 'वाइनिंग और डाइनिंग' या वाणिज्यिक लेनदेन के लिए कोई कार्यक्रम नहीं: सुप्रीम कोर्ट
- सड़क किनारे के ठंडे जूस और पेय 'कूल' नहीं, डायरिया, पीलिया, पेचिश के मामले बढ़ रहे
- सरकार डॉक्टरों के लिए एक समान फीस कैसे तय कर सकती है? क्या होगा अगर सरकार वकीलों के लिए एक समान फीस तय कर दे? : सुप्रीम कोर्ट
- डेटिंग ऐप्स पर प्यार बना धोखेबाजों का अड्डा