×

नर्सिंग कौंसिल में भर्ती के लिये नये नियम जारी

Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 583

भोपाल: 5 जुलाई 2023। राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग कौंसिल में राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों की भर्ती हेतु नये नियम जारी कर दिये। यह कवायद कौंसिल की छबि में सुधार के लिये की गई है। कौंसिल में रजिस्ट्रार का पद प्रथम श्रेणी का रखा गया है जबकि उप रजिस्ट्रार प्रशासन, उप रजिस्ट्रार परीक्षा नियंत्रक एवं वित्त अधिकारी के पद द्वितीय श्रेणी के रखे गये हैं। रजिस्ट्रार का पद पदोन्नति या प्रतिनियुक्ति से भरा जायेगा जबकि उप रजिस्ट्रार प्रशासन एवं उप रजिस्ट्रार परीक्षा नियंत्रक के पद सीधी भर्ती से भरे जायेंगे जबकि वित्त अधिकारी का पद प्रतिनियुक्ति से भरा जायेगा। अराजपत्रित सेवा के अंतर्गत कुल 43 पद रखे गये हैं।


- डॉ. नवीन जोशी




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Related News

Latest News

Global News