×

भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी, शाह बोले- बंटाधार और कमलनाथ घोटालों के लिए जवाब दें

prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद
Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 846

भोपाल: 20 अगस्त 2023। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मध्य प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर हमला बोला।





लाइव अपडेट
02:04 PM, 20-AUG-2023
शिवराज सिंह अभी सीएम हैं: शाह
अमित शाह ने अपने संबोधन के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। शिवराज सिंह के सीएम बनने के सवाल पर अमित शाह ने कहा की अभी शिवराज सीएम हैं। आप पार्टी का काम पार्टी को करने दें। वहीं, परिवारवाद को लेकर टिकट देने के मुद्दे पर कहा की जब पार्टी की मलकियत किसी एक परिवार के हाथ में रहना परिवारवाद है।

चुनाव के समय घोषणाएं करने की बात कहने पर शाह ने कहा कि हमने चुनाव के समय कोई योजना घोषित नहीं की है। गरीब को भी पता है की एक लाख का मकान देने को भुलाकर कोई 200 रुपये की बिजली माफ करने पर वोट नहीं देगा। कांग्रेस के 15 महीने की सरकार के कामकाज पर सवाल किए जाने पर शाह ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने एक सोची समझी रणनीति के तहत जाति का जहर घोलने का काम किया था। इस बार जनता ने उनके 15 महीने का कामकाज देख लिया है। वहीं, नूंह हिंसा पर किए गए सवाल पर शाह ने कहा कि उनके मन में जो चलता है वही बोलते हैं। एक महीने बाद पता चल जाएगा कि देंगे नहीं हुए तब आप पूछ लेना कि दंगे क्यों नहीं हुए। कमलनाथ पर घोटालों और भ्रष्टचार के शाह के आरोप पर भाजपा सरकार के कर्रवाई करने के सवाल पर शाह ने कहा की हमारी जांच चल रही है। यदि यह सवाल कमलनाथ ने प्लांट कराया है तो ठीक नहीं है। जांच भी तेज हो सकती है।

01:35 PM, 20-AUG-2023
बंटाधार और कमलनाथ को जवाब देना चाहिए: शाह
मध्यप्रदेश की उपलब्धियों को देखें तो प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। सड़कों बनी हैं। सिंचाई क्षमता करोड़ों गरीब किसानों के लिए लाभ है। 46 लाख बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है। उज्जैन में महाकाल महालोक बना है। भोपाल इंदौर में मेट्रो रेल शुरू की है। मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में शुरू की है। पेसा कानून बनाया है। हमने स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय शुरू किया है। अमृत सरोवर का निर्माण किया है। 15 माह की सरकार में कांग्रेस ने क्या किया। इसका बंटाधार और कमलनाथ को जवाब देना चाहिए। गरीब कल्याण के पूरे मूवमेंट को लगड़ा और अपाहिज कर दिया। 600 करोड़ के इफ्को घोटाले में वे जुड़े हुए है। 800 से ज्यादा ट्रांसफर कर के ट्रांसफर इंडस्ट्री लगाने का काम किया।

मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत कई क्षेत्रों में नंबर 1 पर पहुंच गया है। आप सब के माध्यम से मैं 9 करोड़ की आबादी से आपके आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूं। यहां गांव कस्बे तक हमारा संगठन फैला है। ये भी आपके आशीर्वाद के बगैर संभव नहीं है। अमित शाह ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार के 24 घोटाले गिनाएं और कांग्रेस से जवाब मांगा। भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। शाह ने कहा की प्रदेश की जनता को निर्णय लेना है कि देश को विकसित होने वाली सूची में शामिल होना है या घोटाले वाली सूची में शामिल होना है। मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि आप मोदी जी की महान विकास यात्रा में सहयोग करें। हम चाहते है की चुनाव विकाश और गरीब कल्याण के मुद्दे पर हो।

01:30 PM, 20-AUG-2023
मोदी जी ने योजनाएं बनाने में कमी नहीं छोड़ी: शाह
मोदी जी ने योजनाएं बनाने में कमी नहीं छोड़ी और किसी तरह की कटौती नहीं की है। पहले टुकड़े में विकास होता था। पहले 25 हजार शौचालय बनाने थे अब हर घर में शौचालय है। हर गरीब के घर में गैस सिलेंडर पहुंचना चाहिए। हमारे पीएम मोदी जी ने संपूर्ण विकास किया है इसलिए उन्हें बार-बार जनादेश प्राप्त होता है। पांच वित्तीय वर्षो में हमने 72 हजार किमी सड़कों की लंबाई बढ़ाई है। इधर उधर की बात मत कीजिए। एमपी काफिला क्यों लूटा इसका जवाब दीजिए। सबसे बड़ा सौर्य ऊर्जा प्लांट खंडवा में बन रहा है। ओंकारेश्वर में अद्वैत वेदांत संस्थान बन रहा है।

01:28 PM, 20-AUG-2023
बंटाधार और कमलनाथ जनता को गुमराह करना बंद करें: शाह
प्रति व्यक्ति आय जो राज्य के विकास के लिए होती है। आप 11 हजार 700 रुपये छोड़ कर गए थे। भाजपा ने एक लाख 40 हजार रुपये किया है। मोदी जी और शिवराज की जोड़ी ने एमपी को यहां तक पहुंचाया है। पहले जो सड़क थी, गड्ढे में सड़क थी, कि सड़क में गड्ढे में थे। इसकी जगह अब पांच लाख 10 हजार किमी सड़कें यहां बनाई गई हैं। आठ गुना से ज्यादा सड़कें बनी हैं। विकास दर साढ़े छह गुना बढ़ी है। एमएसपी की बात करते हैं कमलनाथ जी मैं बताना चाहता हूं। जब बंटाधार जी छोड़कर गए थे। तब गेहूं की एमएसपी 4 लाख 38 हजार टन थी आज 70 लाख 96 हजार मैट्रिक टन पर पहुंच गई है। आईआईटी की संख्या आज 1014 है। पर्यटकों की संख्या 64 लाख थी अब 9 करोड़ को पार कर गई है। मैं कांग्रेस के नेताओं का अव्हान करना चाहता हूं। आप एमपी की जनता को गुमराह करना बंद कीजिए और 50 सालों का रिपोर्ट कार्ड लेकर आइए। कांग्रेस ने क्या दिया एमपी को। आंकड़े लेकर एमपी की जनता के सामने आइए। आप नही आएंगे इसलिए मैं आपके सामने आया हूं।

01:17 PM, 20-AUG-2023
भाजपा ने भोपाल से चौपाल तक खुशहाली पहुंचाई है: शाह
हर दृष्टि से एक आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने का काम किया गया है। एमपी को देश के सबसे विकसित राज्य की श्रेणी में रखने और संपूर्ण आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम काम करेंगे। जिसे बंटाधार कहा जाता था वो आज विकसित है। आज समृद्ध और खुशहाल राज्य की श्रेणी में एमपी शामिल है। बुंदेलखंड से लेकर बघेलखंड तक, विंध्य से लेकर मालवा तक और भोपाल से लेकर प्रदेश की हर चौपाल तक खुशहाली पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है। 10 साल से डबल इंजन की सरकार है। मोदी जी ने एमपी को मन खोलकर दिया है। यहां की जनता ने भी झोलियां भर-भरकर वोटें देकर जिताया है। मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं एक सीट की कमी है। 2024 में एमपी की जनता इसे भी पूरा कर दूंगी।

मोदी जी के नेतृत्व में यहां शिवराज सिंह ने हर योजना को नीचे पहुंचाया है। हम इस नींव पर एक बहुत बड़ी इमारत खड़ी करने जा रहे हैं। 14 करोड़ लोग, यानी 10 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके है। मोदी जी को गरीब, गरीब कल्याण का पुरोधा मानते हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में प्रगति की है। शिवराज सिंह के नेतृत्व में ढेर सारे परिवर्तन हुए है। बंटाधार और कमलनाथ इन चीजों का जवाब दें। 3 लाख 14 हजार के बजट पर हमने पहुंचाया है। इसका जवाब कमलनाथ दें।

01:14 PM, 20-AUG-2023
भाजपा ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने का काम किया है: शाह
मध्यप्रदेश राज्य का गठन 1956 में हुआ। विंध्य प्रदेश, भोपाल स्टेट में कांग्रेस का शासन था। 53 वर्ष कांग्रेस का शासन था। आज जो लोग दावा कर रहे हैं उन्हें सबसे पहले 53 साल के विकास कार्य की रिपोर्ट रखनी चाहिए। 1980 के दशक में आशीष बोस ने राजीव गांधी को एक पेपर प्रस्तुत किया था, जिसमें बीमारू शब्द का जिक्र किया था। बीमारू राज्य का शब्द प्रयोग चार राज्यों के पहले अक्षरों से लिया गया था। जो कि मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तरप्रदेश से लिया गया था। सभी सर्वेक्षणों ने भी इन राज्यों को भारत की ग्रोथ में बाधा को वर्णित किया गया था। बंटाधार सरकार को हटाकर प्रदेश के लोगों ने ऐतिहासिक निर्णय लिया था। शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बीमारू राज्य से मुक्ति दिलाने का काम किया है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने का भी काम किया गया है।




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News