×

मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय

prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद
Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 2494

भोपाल: मध्य प्रदेश के भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी 158 सीटों से आगे चल रही है। जिसके मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी वैष्णव भोपाल में पार्टी कार्यालय पहुंचे।

विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस के रामनिवास रावत 18 हजार से अधिक से जीते
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रामनिवास रावत 18 हजार 59 मतों से जीत गए। उन्होंने भाजपा के बाबूलाल मेवरा को हराया।



5 : 41 : 41 PM
सागर जिले की चार सीटें भाजपा के खाते में, तीन पर बढ़त
सागर जिले की आठों विधानसभा सीटों के अब चुनाव परिणाम आने लगे हैं। चार सीट रहली, नरयावली और बंडा व देवरी सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। रहली में मंत्री गोपाल भार्गव ने 9वीं बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की ज्योति पटेल को 72,800 वोट से हराया है। नरयावली में भाजपा के प्रदीप लारिया ने कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी को 14,449 वोट से हराया है। बंडा में वीरेंद्र लोधी ने कांग्रेस के तरवर सिंह को 34,751 वोट से हराया है। वहीं देवरी में भाजपा प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया ने 28 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, सुरखी से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 19वें राउंड में 2204 मतों से आगे हो गए हैं। वे 17वें राउंड तक पीछे चल रहे थे लेकिन 18वें राउंड के बाद बढ़त बनाई। यहां अब केवल 20वां राउंड बचा है। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। काउंटिंग राउंड में की जा रही है। जिसमें रहली विधानसभा सीट में ईवीएम में दर्ज मतों की गणना 22 राउंड में हुई। वहीं बीना विधानसभा सीट के परिणाम 17 राउंड में आएंगे। इसके अलावा बंडा विधानसभा में 21, खुरई विधानसभा में 19, सुरखी में 20, देवरी में 19, नरयावली में 20 और सागर विधानसभा के परिणाम 18 राउंड में आएंगे। बीना से भाजपा प्रत्याशी महेश राय पीछे चल रहे हैं। वहीं सागर नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।

5 : 32 : 47 PM
प्रभुराम चौधरी ने 44 हजार 273 मतों से जीते
रायसेन। जिले में सबसे बड़ी जीत सांची विधानसभा से भाजपा के प्रभुराम चौधरी ने 44 हजार 273 मतों से दर्ज की।

5 : 29 : 47 PM
18 वें राउंड में मिली राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बढ़त
सागर। सागर की सुरखी विधानसभा सीट पर कांग्रेस एवं भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है। यहां राउंडवार आंकड़े बदल रहे हैं। कभी भाजपा का पलटा भारी हो रहा है तो कभी कांग्रेस का। 17 रांउड तक 1383 मतो से पीछे चल रहे परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 18वें राउंड में 251 मत से आगे हो गए हैं। यहां 20 राउंड की मतगणना है। सुरखी विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें जमीं हुई हैं। यहां गोविंद सिंह राजपूत को भाजपा से कांग्रेस में गए नीरज शर्मा से कड़ी टक्कर मिल रही है।

5 : 27 : 41 PM
Live Indore Election Result 2023: इंदौर जिले की छह सीटों पर भाजपा का कब्जा, तीन पर चल रही आगे
इंदौर में भाजपा के रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, उषा ठाकुर, मधु वर्मा और मनोज पटेल जीते। बाकी तीन सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय 16 राउंड में 45798 से आगे चल रहे हैं। इंदौर पांच में महेंद्र हार्डिया 12 राउंड में 7760 से आगे हैं। सांवेर से तुलसी सिलावट 18 राउंड में 62691 से आगे चल रहे हैं।
5 : 17 : 40 PM
Live Indore Election Result 2023: इंदौर विधानसभा क्षेत्र-1 के भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय 52 हजार वोटों से आगे
class=lazy

भाजपा के महासचिव और इंदौर विधानसभा क्षेत्र-1 के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला से 52000 वोटों से आगे चल रहे हैं। मालिनी गौड़ और कैलाश विजयवर्गीय भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां भारी भीड़ है। वहीं, महू से भाजपा की उषा ठाकुर 34392 मतों से आगे, राऊ से मधु वर्मा 34373 मतों से आगे, सांवेर से तुलसी सिलावट 62691 मतों से आगे तथा इंदौर-5 से महेंद्र हार्डिया सात हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

3 : 17 : 51 PM
Live Indore Election Results 2023: इंदौर के गोलू शुक्ला 14 हजार से ज्यादा मतों से जीते
इंदौर। इंदौर विधानसभा तीन से भाजपा के गोलू शुक्ला ने 14512 मतों से जीत दर्ज की। उनके सामने कांग्रेस से पिंटू जोशी थे।

3 : 11 : 50 PM
रविशंकर प्रसाद बोले- पीएम गरीब के पुत्र हैं और ईमानदारी से काम कर रहे हैं
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, मध्य प्रदेश में भाजपा 18 साल सरकार में रहने के बाद भी दो-तिहाई से अधिक वोटों के साथ जीत रही है। अब देश इस तरह की राजनीति से ऊपर विकास और प्रधानमंत्री मोदी के साथ चल रहा है। हमने अगर कहा टीके लगे तो सच में लगे, बहनों के अकाउंट में पैसा गया तो सच में गया, सड़कें बनी हैं तो बनी हैं। प्रधानमंत्री मोदी गरीब के पुत्र हैं और ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं।

11 : 30 : 29 AM
भोपाल में भाजपा के विश्‍वास सारंग, कृष्‍णा गौर, भगवानदास सबनानी, रामेश्‍वर शर्मा, विष्‍णु खत्री तथा कांग्रेस के आत‍िफ अकील व आरिफ मसूद आगे
भोपाल। भोपाल में सात व‍िधानसभा में पांच में भाजपा और दो में कांग्रेस के प्रत्‍याशी आगे चल रहे है। नरेला से विश्‍वास सारंग, गोव‍िंंदपुरा से कृष्‍णा गौर, दक्ष‍िण पश्‍च‍िम में भगवान दास सबनानी, हुजुर से रामेश्‍वर शर्मा तथा बैरसयाा से व‍िष्‍णु खत्री ने बढ़त बना ली है। भोपाल उत्‍तर से आत‍िफ अकील व मध्‍य से आर‍िफ मसूद आगे चल रहे है।

11 : 24 : 58 AM
MP Election Results: रतलाम के सैलाना से निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार आगे
रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार लगातार आगे चल रहे हैं। छठे राउंड में वह करीब 2800 मतों से आगे थे जबकि सातवें राउंड में करीब 4124 मतों से आगे हो गए हैं। अब तक निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार को 27808 मत, कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष विजय गहलोत को 23216 मत तथा भाजपा प्रत्याशी संगीता चावल को 17439 मत मिल चुके हैं। झाबुआ तीसरा राउंड ,झाबुआ भाजपा प्रत्याशी भानु भूरिया 27 20 वोट से आगे, थांदलाती से राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी वीर सिंह भूरिया 893 वोट से आगे, पेटलावद भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया 1094 वोट से आगे।

11 : 24 : 17 AM
MP Election Results 2023 : जबलपुर में चौंकाने वाले रुझान, भाजपा ने बनाई बढ़त
जबलपुर के आठों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना प्रात: 8 बजे से जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्‍वविद्यालय मैं प्रारंभ हो गई है। मतगणना की शुरुआत डाकमतों की गिनती से प्रारंभ हुई। जबलपुर की आठों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की मतगणना शुरू होते ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। जबलपुर मध्य से अभिलाष पांडे (बीजेपी)3311वोटों से आगे हैं, वहीं केंट अशोक रोहाणी(बीजेपी) 4115 मतों से आगे तो बरगी नीरज सिंह(बीजेपी)6162 से आगे हैं।

11 : 22 : 59 AM
Live Indore Election Results 2023: कैलाश विजयवर्गीय की बढ़त 19 हजार मतों से पार
इंदौर विधानसभा क्षेत्र एक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय चौथ दौर की मतगणना के बाद 19934 से आगे हैं। चौथे दौर के बाद सांवेर से तुलसी सिलावट लगभग 12000 से आगे, इंदौर पांच से महेंद्र हार्डिया लगभग 7000 से आगे, राऊ में मधु वर्मा लगभग 12751 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं महू से उषा ठाकुर लगभग 2800 से आगे हैं तो देपालपुर में मनोज पटेल की लीड घटी है। फिलहाल वह 1500 से आगे हैं।


देपालपुर में भाजपा के मनोज पटेल को 20142, तो कांग्रेस के विशाल पटेल को 19349 मत मिले हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र चौधरी को 9993 मत मिले हैं।

राऊ में भाजपा के मधु वर्मा 36 हजार से ज्यादा, तो कांग्रेस के जीतू पटवारी को 21 हज़ार से ज्यादा मत मिले हैं।
11 : 21 : 20 AM
Khandwa Result 2023: हरसूद में विजय शाह चल रहे आगे
हरसूद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कुंवर विजय शाह चौथे राउंड में 11412 मत से आगे चल रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम साल्वे की चौथे राउंड में 12137 और भाजपा प्रत्याशी शाम को 23549 मत मिले है। चौथे राउंड तक सामने आए परिणामों से हरसूद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व जनश का दौर शुरू हो गया है।

Related News

Latest News

Global News