×

शिवराज ने बुधनी से नामांकन किया, कहा- 5 साल में हर बहन को लखपति दीदी बनाऊंगा

Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 1401

भोपाल: 30 अक्टूबर 2023। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन किया। उन्होंने नामांकन से पहले जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरे प्रदेश की बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। घर का काम काज करते हुए बहनें एक लाख रुपए से ज्यादा हर साल कमाएंगी। उन्होंने कमलनाथ को भी निशाना पर लिया।



शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के मित्र परेशान रहते हैं। वे सोचते हैं कि डेढ़ पसली का यह शिवराज कहां से आ गया? उन्होंने एक बार तो मेरा श्राद्ध ही कर दिया था। तब मैंने कहा कि मैं राख के ढेर में से भी उठ कर खड़ा हो जाऊंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तो बहुत काम करना है। मैं केवल चुनाव लड़ने नहीं निकला हूं। मैं जमाना बदलने निकला हूं, मध्यप्रदेश और बुधनी बदलने निकला हूं।

कांग्रेसी आटे को लीटर में तौलते हैं
शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि वे आटे को किस चीज में तोलते हैं, लीटर में। अब भैया धान का खेत काटने पहुंच जाएं, लेकिन यह पता ही नहीं है कि धान जमीन के नीचे होती है या जमीन के उपर। वे जमीनी वास्तविकता से परिचित नहीं हैं।

कुलदेवी की पूजा की शिवराज ने
नामांकन से पहले सीएम सपरिवार अपने गृहग्राम जैत पहुंचे। उन्होंने जन्मभूमि को प्रणाम किया। नर्मदा मैया तथा कुल देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात रोड शो कर नामांकन भरने पहुंचे।

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन किया।
उन्होंने कहा कि वह पूरे प्रदेश की बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे।
उन्होंने कमलनाथ को भी निशाना पर लिया।
उन्होंने कहा कि हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह केवल चुनाव लड़ने नहीं निकले हैं, बल्कि जमाना बदलने निकले हैं।
उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आटे को लीटर में तौलते हैं।
नामांकन से पहले उन्होंने अपने गृहग्राम जैत में पूजा-अर्चना की।

मुख्य बिंदु
शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी से नामांकन किया।
उन्होंने कहा कि वह हर बहन को लखपति दीदी बनाएंगे।
उन्होंने कमलनाथ को भी निशाना पर लिया।
उन्होंने कहा कि हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह जमाना बदलने निकले हैं।
उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।



Join WhatsApp Channel


Madhya Pradesh, www.mpinfo.orgए prativad.com

Related News

Latest News

Global News