×

श्रीराम वन पथ गमन के विकास की कार्य योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 1149

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में चित्रकूट में कल 16 जनवरी को श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास की पहली बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम वन पथ गमन के विकास की कार्य योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। प्रथम चरण में पथ के अयोध्या से चित्रकूट तक के विकास के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में गतिविधियां संचालित की जायेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पांच विशेषज्ञों की समिति बनाकर कार्य आरंभ किया जाएगा। जो क्षेत्र चिन्हित हैं वहां पहले कार्य आरंभ होगा। चित्रकूट का विकास, अयोध्या की तरह किया जायेगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अमरकंटक का विकास और मंदाकिनी नदी का संरक्षण भी समन्वित रूप से किया जाएगा।





Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News