×

साहेब...बीवी और बिहार रिटर्न्स, राजनीतिक उठा-पटक और महत्वकांक्षा से भरपूर

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 1303

Bhopal: 26 अगस्त 2022, सोनी लिव की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'महारानी' का दूसरा सीजन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है। इस सीरीज से एक बार फिर हुमा कुरैशी का राजनीतिक रूप देखने को मिलने वाला है। बिहार की राजनीति के जाल को दिखाती सीरीज 'महारानी' ने दर्शकों के दिलों पर एक ऐसी अमिट छाप छोड़ी थी कि दर्शक इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कल दर्शकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। लेकिन आज इस रिपोर्ट में हमने आपके लिए एक से बढ़कर एक पॉलीटिकल ड्रामा सीरीज की लिस्ट तैयार की है, जिसमें कुर्सी का खेल बखूबी दिखाया गया है।
महारानी 2 से साथ ही सभी को इसका पहला सीजन जरूर देखना चाहिए। महारानी बिहार की एक ऐसी महिला की कहानी सबके सामने पेश करती है, जो बिना किसी प्लानिंग के राजनीति में कदम रखती है। 90 के दशक में बिहार की राजनीति को दिखाती इस वेब सीरीज का हर एक सीन बहुत ही सही ढंग से शूट किया गया है। सीरीज की कहानी को और दमदार बनाने का काम अभिनेत्री हुमा कुरैशी की अदाकारी ने किया है। यह सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा सकती है।


Related News

Latest News

Global News