×

सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 1688

भोपाल: डिंडोरी के जनजाति कल्याण केन्द्र में सिकिल सेल एनीमिया यूनिट का उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

18 जनवरी 2024। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के नियंत्रण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सिकल सेल एनीमिया जनजातीय समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया बीमारी बहुत कष्टदाई होती है। इसके मरीजों के जोड़ों में हमेशा दर्द रहता है, शरीर में सूजन और थकावट रहती है। लंबे समय तक दर्द सहने वाले मरीज के शरीर के अंदरूनी अंग भी क्षतिग्रस्त होने लगते हैं। ये बीमारी परिवारों को बिखेर देती है। ये बीमारी माता-पिता से ही बच्चे में बीमारी आ सकती है, ये आनुवांशिक है।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज डिंडोरी में जनजाति कल्याण केन्द्र परिसर में एनटीपीसी के सहयोग से निर्मित 6 करोड़ लागत की सिकल सेल एनीमिया यूनिट का शुभारंभ किया। इस यूनिट से डिंडोरी, मंडला, उमरिया की आबादी में रोगियों की पहचान और उसके इलाज की सुविधा होगी।

मिशन मोड में कार्य कर सिकल सेल एनीमिया से करेंगे प्रदेश को मुक्त
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विगत वर्ष शहडोल में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2047 तक हम सब मिलकर मिशन मोड में अभियान चलाकर सिकल सेल एनीमिया से प्रदेश को मुक्ति दिलाएंगे। उल्लेखनीय है कि सिकल सेल एनीमिया यूनिट में 40 वर्ष के उपर के व्यक्तियों की जाँच की जायेगी। प्रतिदिन 200 मरीजों की जांच की जा सकेगी।

हितग्राहियों को किया लाभान्वित
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। कार्यक्रम में साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी अध्यक्ष ब्रम्हर्षी बावरा मिशन जबलपुर, विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक सिहोरा संतोष बरकड़े, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे।




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News