×

⚡ फरियादी से तीन लाख रुपये रिश्वत लेने के लगे आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; एसपी ने किया सस्पेंड

Live updates, Breaking News
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 146707

Bhopal: 3 लाख की रिश्वत लेने के बाद मामला दर्ज करने को लेकर आगर एसपी ने दो हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल, जमीन खरीदी बिक्री के मामले को लेकर फरियादी से 3 लाख की रिश्वत ली गई थी। यह मामला जब आगर विधायक मधु गहलोत के कार्यालय तक पहुंचा तो आगर विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ आगर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया।

आगर कोतवाली थाने में पदस्थ दो हेड कांस्टेबल पर 3 लाख की रिश्वत लेने के आरोप का मामला सामने आया है, जिसमें दोनों हेड कांस्टेबल द्वारा जमीन खरीदी बिक्री के मामले को लेकर फरियादी से 3 लाख की रिश्वत ली गई थी। यह मामला जब आगर विधायक मधु गहलोत के कार्यालय तक पहुंचा तो आगर विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ आगर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया, वहीं दोनों हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई और पैसे वापस लौटने की मांग की गई।

Share

Related News

Latest News

Global News