×

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने की तिमाही नतीजों की घोषणा, डिजिटल सेवाओं ने दिखाया दम

prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद
Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 432

भोपाल: मुंबई, 14 अक्टूबर: भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी को 16,563 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है, हालांकि सालाना आधार पर इसमें 4.77% की मामूली गिरावट देखी गई है।

Q2 (FY 2024-25) नतीजों के मुख्य बिंदु

Q2 FY2024-25 रिलायंस ने ₹2,58,027 करोड़ ($30.8 अरब) का कंसोलिडेटिड राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.8% अधिक है

Q2 FY2024-25 रिलायंस का कंसोलिडेटिड EBITDA साल-दर-साल 2.0% घटकर ₹43,934 करोड़ ($5.2 अरब) रहा। डिजिटल सेवाओं के मज़बूत योगदान की वजह से O2C व्यवसाय में कमजोरी की भरपाई हो गई।

Q2 FY2024-25 रिलायंस के टैक्स के बाद का कंसोलिडेटिड लाभ और सहयोगियों और संयुक्त उद्यमों के लाभ/(हानि) का हिस्सा साल-दर-साल 2.8% घटकर ₹19,323 करोड़ हो गया

30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में पूंजीगत व्यय ₹34,022 करोड़ ($4.1 बिलियन) रहा।

Q2 FY2024-25 30 सितंबर 2024 तक आरआईएल का कंसोलिडेटिड शुद्ध ऋण ₹116,438 करोड़ रह गया है। 30 सितंबर 2023 तक ये ऋण ₹117,727 करोड़ था।

Q2 FY2024-25 सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का EBIDTA साल-दर-साल 17.8% बढ़कर ₹15,931 करोड़ हो गया है।

Q2 FY2024-25 तिमाही के लिए Jio का शुद्ध लाभ 23.4% साल-दर-साल बढ़कर ₹6,539 करोड़ हो गया जो एक नया रिकॉर्ड है।

Q2 FY2024-25 सितंबर 2024 के अंत में जियो का ग्राहक आधार 47 करोड़ 88 लाख रह, जो साल-दर-साल 4.2% अधिक था। दूसरी तिमाही FY25 में टैरिफ वृद्धि के बाद सीमित मात्रा में सिम-कंसोलिडेशन देख गया

Q2 FY2024-25 टैरिफ बढ़ोतरी और बेहतर सब्सक्राइबर मिक्स की वजह से जियो का ARPU बढ़कर ₹195.1 हो गया। टैरिफ बढ़ोतरी का पूरा असर अगली 2-3 तिमाहियों में दिखने को मिलेगा

Q2 FY2024-25 जियो का कुल डेटा और वॉइस ट्रैफ़िक साल दर साल 24% बढ़कर 45 अरब जीबी और 6.4% बढ़कर 1.42 ट्रिलियन मिनिट हो गया है।

Q2 FY2024-25 जियो ट्रू 5G को लॉन्च हुए दो साल भी पूरे नहीं हुए हैं लेकिन ये चीन को छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा 5G ऑपरेटर बन गया है। जियो ट्रू 5G के ग्राहक बढ़कर 14 करोड़ 70 लाख हो गए हैं।

Q2 FY2024-25 जियो एयर फ़ाइबर के ग्राहक भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं। सितंबर 2024 तक जियो एयर फ़ाइबर 28 लाख घरों तक पहुँच चुका है। होम कनेक्शन्स के मामले में यह दुनिया में अपनी तरह की सबसे तेज़ बढ़ोतरी है।

Q2 FY2024-25 रिलायंस रिटेल का सकल राजस्व सितंबर 2024 की तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 1.1% गिरकर ₹76,302 करोड़ रहा।

Q2 FY2024-25 रिलायंस रिटेल का तिमाही ऑपरेशंस EBITDA ₹5,675 करोड़ रहा। ये (Y-o-Y) 1.0% ज़्यादा है। ऑपरेशंस EBITDA मार्जिन 8.5% ऊपर रही जो (Y-o-Y) 40 बेसिस पॉइंट ज़्यादा है।

Q2 FY2024-25 रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में 464 नए स्टोर खोले। सितंबर 2024 के अंत तक रिलायंस देश भर में 18,946 स्टोर खोल चुकी है जिनका कुल क्षेत्रफल 7.94 करोड़ स्क्वेयर फ़ीट है. स्टोर में होनेवाला फ़ुटफ़ॉल (Y-o-Y) 14% बढ़कर 29 करोड़ 70 लाख हो गया है।

Q2 FY2024-25 रिलायंस रिटेल के पंजीकृत ग्राहकों की संख्या 32 करोड़ 70 लाख हो गई है जो ये दिखाता है कि ये देश के सबसे पसंदीदा रिटेल में से एक है। इसके कुल सौदे 34 करोड़ 30 लाख रहे जो (Y-o-Y) 8.9% अधिक हैं।

Q2 FY2024-25 तिमाही में रिलायंस के ऑइल टू केमिकल्स व्यवसाय का राजस्व (Y-o-Y) 5.1% बढ़कर ₹155,580 करोड़ रुपए ($ 18.6 अरब) रहा। स्थानीय तेल की बिक्री बढ़ने से और ज़्यादा वॉल्यूम होने का फ़ायदा इस व्यवसाय को मिला है।

Q2 FY2024-25 रिलायंस के ऑइल टू केमिकल्स व्यवसाय का EBITDA 23.7% (Y-o-Y) कम होकर ₹12,413 करोड़ ($1.5 अरब) रहा। कम डिमांड-सप्लाय बैलेंस के चलते ट्रांस्पोर्टेशन फ़्यूएल क्रैक्स में 50% की गिरावट दर्ज की गई। यही कमी डाउनस्ट्रीम केमिकल डेल्टा में भी देखी गई।

Q2 FY2024-25 तिमाही में ऑइल एंड गैस व्यवसाय का राजस्व (Y-o-Y) 6.0% कम होकर ₹6,222 करोड़ रहा ($743 million)। कम क़ीमत मिलने के कारण ऐसा हुआ।

Q2 FY2024-25 ऑयल एंड गैस सेगमेंट का तिमाही EBITDA साल दर साल 11% बढ़कर ₹5,290 करोड़ हो गया। तिमाही के लिए EBITDA मार्जिन 85.0% रहा।

Q2 FY2024-25 दूसरी तिमाही में KGD6 का औसत गैस उत्पादन 28.5 MMSCMD रहा। ऑयल /कंडेनसेट का उत्पादन 20,800 बिलियन बैरल प्रतिदिन का रहा।

सुश्री ईशा एम. अंबानी, कार्यकारी निदेशक, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड
भविष्य में विकास के लिए एक मज़बूत आधार बनाने और बाजार में लीडरशिप बनाए रखने के लिए रिलायंस रिटेल प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे में निवेश जारी रखेगा। रोज़मर्रा की ज़रूरी चीजों से लेकर प्रीमियम प्रोडक्टस सेगमेंट तक, हम अपने ग्राहकों के लिए नए-नए उत्पाद और शानदार ऑफ़र लाते रहते हैं। विभिन्न श्रेणियों में लगातार इनोवेशन्स के दम पर हम शॉपिंग का एक ऐसा वातावरण बना रहे हैं, जो हमारे ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के साथ रिटेल क्षेत्र में हमारे नेतृत्व को?मज़बूत?करेगा।

आकाश एम अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस जियो इन्फोकॉम
जियो ने शुरुआत से ही अपने ग्राहकों और शेयरधारकों के समग्र लाभ के लिए डीप-टेक इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित किया है। भारत के डिजिटल परिदृश्य में जियो ट्रू5जी और जियोएयरफाइबर द्वारा किए जा रहे व्यापक परिवर्तन इसी दृष्टिकोण का प्रमाण हैं। एआई इस परिवर्तन का अगला वाहक बन रहा है और जियो सभी भारतीयों के लिए देश में दुनिया का सबसे अच्छा एआई इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जियो शेयरधारक को मजबूत रिटर्न देने के लिए प्रतिबद्ध है और चालू तिमाही में इसने शानदार वित्तीय प्रदर्शन?किया?है।

मुकेश डी अंबानी, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड
मुझे खुशी है कि एक बार फिर रिलायंस ने दिखाया है कि हमारा विस्तृत पोर्टफ़ोलियो हमारी ताकत है। हमारे डिजिटल व्यवसाय और अपस्ट्रीम व्यवसाय ने शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। दुनिया में आ रहे बदलावों के चलते ऑइल-टू-केमिकल व्यवयाय को हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई, डिजिटल और अपस्ट्रीम व्यवसायों ने कर दी है।

ARPU के बढ़ने और कस्टमर एंगेजमेंट मेट्रिक्स के चलते डिजिटल व्यवसाय में वद्धि दर्ज की गई। जियो एयर फ़ाइबर का ऑफ़र ग्राहकों को पसंद आ रहा है और इससे होम ब्रॉडबैंड में खासी तेज़ी देखी जा रही है।

जियो की सेवाएं भारत के हर गांव, कस्बे और शहर के साथ-साथ देश के छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमों को डिजिटल रूप से ताकतवर बना रही है। डिजिटल सेवा व्यवसाय राष्ट्रीय स्तर पर अभिनव डीप-टेक सॉल्युशन्स पर ध्यान केंद्रित कर रही है और सभी भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लाभ मुहैया करा रही है।

स्टोर हों या डिजिटल चैनल, रिलायंस रिटेल ग्राहकों तक लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। ओम्नी-चैनल रिटेल मॉडल की मदद से रिलायंस रिटेल हर तरह के ग्राहकों को उनकी ज़रूरतों के अनुसार अपनी सेवाएँ दे रहा है।

देश-विदेश की कंपनियों की पार्टनरशिप में रिलायंस रिटेल ग्राहकों के लिए कई तरह के उत्पाद लेकर आ रहा है। हम अपने ऑपरेशंस को और मज़बूत बना रहे हैं ताकि आनेवाली कई तिमाहियों और वर्षों में विकास की तेज़ गति को बनाए रख सकें।

अक्षय ऊर्जा की हमारी गीगा फ़ैक्ट्रियों में काम तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष के अंत तक सोलर मॉड्यूल्स का उत्पादन शुरू हो जाएगा। अक्षय उर्जा के फ़ायदे सबको पहुँचाने के उद्देश्य से हम कई स्तरों पर काम कर रहे हैं फिर वो चाहे सौर ऊर्जा हो, स्टोरेज सिस्टम, हरित ऊर्जा, जैव या पवन ऊर्जा। न्यू एनर्जी व्यवसाय दुनिया को स्वच्छ ऊर्जा की ओर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कमर कस रहा है

Related News