मुख्यमंत्री का बड़ा विजन: 50 हजार युवाओं को रोजगार, सिंहस्थ-2028 से भारत बनेगा धार्मिक नेतृत्वकर्ता

News from Bhopal, Madhya Pradesh News, Heritage, Culture, Farmers, Community News, Awareness, Charity, Climate change, Welfare, NGO, Startup, Economy, Finance, Business summit, Investments, News photo, Breaking news, Exclusive image, Latest update, Coverage, Event highlight, Politics, Election, Politician, Campaign, Government, prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद, समाचार, हिन्दी समाचार, फोटो समाचार, फोटो
Place: भोपाल                                                👤By: prativad                                                                Views: 6373

13 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त और रोजगारपरक बनाने की दिशा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने उज्जैन में 350 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिभा स्वराज इकाई का उद्घाटन किया, जिससे 5,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन में अन्य औद्योगिक परियोजनाओं के जरिए करीब 50,000 बेरोजगार युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित दशहरा मिलन उत्सव और 658 करोड़ की 16 सड़क परियोजनाओं के भूमि-पूजन के मौके पर यह बातें कहीं।

सिंहस्थ-2028 से होगा भारत का विश्व धार्मिक नेतृत्व
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ-2028 की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन भारत को दुनिया के धार्मिक नेतृत्व की ओर ले जाएगा। सिंहस्थ मेले के माध्यम से विश्वभर के संत महात्मा सनातन धर्म की दिशा तय करेंगे। सरकार की योजना उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की है। श्री महाकालेश्वर मंदिर की पहुँच को और सुगम बनाने के लिए सदावल में हेलीपैड का निर्माण और सिंहस्थ बायपास तक नया फोरलेन मार्ग बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

नए उद्योग और सड़कों से उज्जैन को आर्थिक ऊँचाइयों पर ले जाने की तैयारी
डॉ. यादव ने 658 करोड़ रुपये की 16 सड़क परियोजनाओं का भूमि-पूजन करते हुए कहा कि राज्य सरकार उज्जैन को सड़क नेटवर्क से जोड़ते हुए क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को गति दे रही है। इनमें हरीफाटक-लालपुल-मुल्लापुरा फोरलेन मार्ग, दो आरओबी और शिप्रा नदी पर दो पुल जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन को हर दिशा से जोड़ने वाले मुख्य मार्गों को फोरलेन किया जाएगा, जिससे जिले के ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।

प्रदेश का 'मोहन मॉडल' लाएगा आर्थिक और सामाजिक बदलाव
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास का ?मोहन मॉडल? प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। उज्जैन बेहतर सड़कों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित लोकपथ एप की चर्चा करते हुए कहा कि सड़कों से जुड़ी शिकायतों का समाधान अब 7 दिनों के भीतर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्तिक मेला ग्राउंड उज्जैन में आज रविवार को आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण से लोक कल्याण के उद्देश्य से उज्जैन में 658 करोड़ से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इनमें प्रमुख रूप से 225.96 करोड़ की लागत से हरीफाटक-लालपुल-मुल्लापूरा फोरलेन मार्ग शंकराचार्य चौराहा से चंदूखेड़ी, 2 नग 2 लेन आरओबी और शिप्रा पर 2 लेन ब्रिज सहित फोरलेन मार्ग, 67.69 करोड़ की लागत से उज्जैन बड़नगर बाईपास टू-लेन मार्ग निर्माण कार्य (एनएच 148 का छूटा हुआ भाग), 22.61 करोड़ की लागत से बडावदा कलसी नागदा से दोत्रु मार्ग का निर्माण, 31.88 करोड़ की लागत से नागदा गिद्धगढ़ विदखेड़ा मोकड़ी मार्ग, 35.65 करोड़ की लागत से तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग, 32.6 करोड़ के लागत से रालामंडल कांकरिया चिराखान लेकोडा़ झिरोलिया बारोदा हमीरखेड़ी उमरिया मार्ग, 30.45 करोड़ की लागत से लालपुर से चिंतामन गणेश मंदिर, 38.57 करोड़ की लागत से बड़ापुल रणजीत हनुमान मोजमखेड़ी मार्ग, 64.99 करोड़ की लागत से वाकंणकर पुल से दाऊद खेड़ी, 78.36 करोड़ की लागत से करोहन नाईखेड़ी पंचक्रोशी मार्ग, 2.55 करोड़ की लागत से खाचरोद बड़नगर बायपास, सेदरी से बड़ावदा, मुरानाबाद से बेड़ावन्या, रतलाम खाचरोद का शेष भाग का मजबूतीकरण, 13.46 करोड़ की लागत से सदावाल हेलीपैड निर्माण, 2.66 करोड़ की लागत से जहांगीरपुर से चामुंडामाता मार्ग, 2.91 करोड़ की लागत से रूदाहेड़ा से गुनई-महिदपुर से काचरिया एवं महिदपुर से नागेश्वर तीर्थ, 3.64 करोड़ की लागत से सुतारखेड़ा एप्रोच रोड-मीन रोड से सुतारखेड़ा एवं रूदाहेड़ा एप्रोच रोड और 3.11 करोड़ की लागत वाले मक्सी-तराना-रूपाखेड़ी एवं कानीपुरा-तराना मार्ग, मास्टर माईड स्कूल तराना से लिम्बादित मेन रोड का भूमि-पूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि 16 अक्टूबर को वे हैदराबाद जाकर निवेशकों को प्रदेश में आमंत्रित करेंगे, जबकि रीवा में 23 अक्टूबर को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। फरवरी 2025 में प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का भी आयोजन होगा।


https://www.prativad.com/donation.php, Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद,दान करें, Madhya Pradesh News, Donation, दान करें और बदलाव लाने में हमारी मदद करें, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Global News